बेटे यश के लिए गोविंदा ने छोड़ी थी राजनीति, सुनीता संग रिश्ते पर कहा- अच्छा है वह बाहर निकलें..
Govinda: गोविंदा ने अपनी निजी जिंदगी और राजनैतिक करियर के बारे में खुलकर बात करते हुए बताया कि वह अपने परिवार का ख्याल करते हुए पॉलिटिक्स के दूर हो गए थे। गोविंदा ने अपनी मां की बताई सीख और सुनीता संग रिश्तों पर भी बात की।

बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर गोविंदा अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। गोविंदा ने कई दशक तक लोगों का मनोरंजन किया है। एक दौर ऐसा था जब उन्होंने एक ही वक्त में 70 से ज्यादा फिल्में साइन की थीं। एक्टर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो गोविंदा ने खुलासा किया है कि उन्होंने राजनीति से इसलिए दूरी बनाई ताकि उनकी फैमिली लाइफ सुरक्षित रहे। गोविंदा से एक हालिया इंटरव्यू में जब उनकी निजी जिंदगी के बारे में आए दिन उड़ने वाली खबरों के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने अपनी मां की दी हुई सीख को याद किया।
गोविंदा ने परिवार के लिए छोड़ी राजनीति
गोविंदा का उनके परिवार और बच्चों के लिए उनका प्यार अटूट है। एक समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने खुलासा किया कि उन्होंने राजनीति से दूरी केवल इसलिए बनाई ताकि उनके बच्चों के करियर पर कोई आंच न आए। गोविंदा को डर था कि राजनीति में उनकी स्पर्धा और दुश्मनी की वजह से कहीं उनके बेटे यश और बेटी को फिल्म इंडस्ट्री में टारगेट न किया जाए। एक पिता के तौर पर उनका यह त्याग वाकई दिल छू लेने वाला है। यश के बारे में बात करते हुए गोविंदा की आंखों में फक्र साफ दिखाई दिया।
बड़ा सुपरस्टार निकलेगा गोविंदा का बेटा
लीजेंडरी एक्टर ने कहा कि उन्होंने खुद फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला से बात की थी ताकि यश फिल्म मेकिंग की बारीकियां सीख सकें। गोविंदा ने कहा कि उन्होंने अपना केबिन यश को दिए जाने की बात कही थी। गोविंदा ने दावा किया कि यश उनसे कहीं बेहतर एक्टर है और टेक्निकली भी वह बहुत 'एडवांस्ड' है। गोविंदा ने कहा कि वो ऊपर वाले से प्रार्थना करते हैं कि उनके बेटे को टैलेंट दिखाने का मौका मिले। गोविंदा का मानना है कि अगर यश का प्रेजेंटेशन सही तरीके से हुआ, तो वह आने वाले वक्त में बड़ा सुपरस्टार साबित होगा।
सुनीता संग रिश्तों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी
गोविंदा ने इसी इंटरव्यू में अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के बारे में भी दिलचस्प बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि अब सुनीता जी भी अपना डेब्यू कर रही हैं और वह बहुत ज्यादा पूजा-पाठ करती हैं। गोविंदा ने मजाक में कहा कि अच्छा है वह बाहर निकलें और इंटरव्यू दें, वरना वह घर में बैठकर केवल भगवान से दूसरों के लिए प्रार्थना ही करती रहती हैं। गोविंदा ने यह भी साफ किया कि उनके घर में एक ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की गई थी जिससे लगे कि वह अपनी फैमिली और फिल्मी रिश्तों को संभालने में नाकाम रहे हैं, लेकिन हकीकत इसके उलट है।
मां ने सिखाया था कि अगर परिवार को अपनी..
गोविंदा ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए अपनी मां का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने उन्हें सिखाया था कि अगर तुम केवल घर के चार लोगों को ही अपनी दुनिया मान लोगे, तो किसी दिन धोखा मिलने पर टूट जाओगे। इसलिए वह पूरी दुनिया को अपना परिवार मानते हैं। गोविंदा ने कहा कि वह आज जो कुछ भी हैं, अपनी मां के आशीर्वाद और जनता के प्यार की वजह से हैं। बेटे यश के करियर को लेकर उनकी फिक्र और उम्मीदें यह बताती हैं कि वह एक 'सुपरस्टार' होने से पहले एक जिम्मेदार और प्यार करने वाले पिता हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन