govinda david dhawan these 5 films are remake of these south indian films read गोविंदा-डेविड धवन की ये 5 सुपरहिट फिल्में हैं साउथ की रीमेक, इन्हीं फिल्मों से हिलाया था बॉक्स ऑफिस, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

गोविंदा-डेविड धवन की ये 5 सुपरहिट फिल्में हैं साउथ की रीमेक, इन्हीं फिल्मों से हिलाया था बॉक्स ऑफिस

गोविंदा और डायरेक्टर डेविड धवन की जोड़ी ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोविंदा की ये 5 सुपरहिट फिल्में असल में इन साउथ फिल्मों की रीमेक थीं। इन फिल्मों को रीमेक कर गोविंदा बने थे बॉक्स ऑफिस के किंग।

Sat, 16 May 2026 10:52 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
गोविंदा-डेविड धवन की ये 5 सुपरहिट फिल्में हैं साउथ की रीमेक, इन्हीं फिल्मों से हिलाया था बॉक्स ऑफिस

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने 90 के दशक में कई शानदार फिल्में थी। रोहित शेट्टी समेत कई फिल्ममेकर्स गोविंदा को 90s का किंग मानते हैं। गोविंदा, कादर खान और डायरेक्टर डेविड धवन की तिकड़ी छाई हुई थी। इस दशक में गोविंदा की करीब 20 फिल्में रिलीज हुई जिसमें से अधिकतर हिट रहीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोविंदा की ये 5 सुपरहिट फिल्में साउथ की रीमेक थीं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने ये फिल्में पहले ही बना दी थी। बाद में डायरेक्टर डेविड धवन, गोविंदा के साथ इन फिल्मों का रीमेक बनाया।

गोविंदा की ये फिल्में हैं साउथ की रीमेक

गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी ने साथ में कुल 18 फिल्में कीं। इसकी शुरुआत 1989 में आई फिल्म ताकतवर से हुई थी। इसके बाद काई इन 5 सुपरहिट फिल्मों को साउथ फिल्मों से रीमेक किया गया था। इन साउथ फिल्मों को रीमेक कर गोविंदा बॉक्स ऑफिस किंग बन गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गीतकार समीर के नाम है ये खास रिकॉर्ड, गोविंदा के लिए लिखे गाने ने बदल दी किस्मत

आंखें

1993 गोविंदा और चंकी पांडे की फिल्म आंखें रिलीज हुई थी। इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। आंखें ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। ये उस साल की टॉप 5 फिल्मों में शामिल थी जिसने शानदार कमाई की थी। लेकिन कम ही लोग ये बात जानते हैं कि गोविंदा कि ये 1967 में आई तमिल फिल्म Anubavi Raja Anubavi से इंस्पायर्ड थी।

राजा बाबू

इसी साल गोविंदा की दूसरी फिल्म राजा बाबू रिलीज हुई थी। इस फिल्म में करिश्मा कपूर लीड हीरोइन थी। राजा बाबू 1992 में आई तमिल कॉमेडी फिल्म Rasukutty की हिंदी इंस्पायर्ड फिल्म थी। इस फिल्म के कई सीन गोविंदा ने रिपीट किए थे।

कुली नंबर 1

गोविंदा ने 1995 में आई फिल्म कुली नंबर 1 में करिश्मा कपूर के साथ काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस जार जबरदस्त हिट हुई। डबल किरदार निभाते हुए गोविंदा ने अपनी एक्टिंग से मेकर्स को हैरान कर दिया था। लेकिन ये फिल्म असल में 1993 की तमिल फिल्म Sinna Mapplai की हिंदी रीमेक थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुनो गौर से दुनिया वालों…सलमान-संजय की अधूरी मूवी का गाना, इसलिए बंद हुई फिल्म

साजन चले ससुराल

साजन चले ससुराल में एक बार फिर गोविंदा ने डबल किरदार निभाए थे। तबु और करिश्मा कपूर लीड हीरोइन थीं। कादर खान सपोर्टिंग रोल में थे और डेविड धवन का डायरेक्शन। लेकिन ये फिल्म असल में 1992 में आई तेलुगू फिल्म Allari Magudu की हिंदी रीमेक थी। दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 की अब तक की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में ये रहीं, इन 10 फिल्मों ने डुबोया प्रोड्य

बनारसी बाबू

1997 में गोविंदा ने बनारसी बाबू में काम किया था। फिल्म में कादर खान राम्या कृष्णन जैसे एक्टर्स नजर आए थे। असल में ये फिल्म Pattikada Pattanama से इंस्पायर्ड है। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर जबदरस्त हिट हुई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।