2026 biggest flop films, ginny weds sunny 2, ikkis, happy patel did not earned 2026 की अब तक की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में ये रहीं, इन 10 फिल्मों ने डुबोया प्रोड्यूसर का पैसा, डिजास्टर निकली ये
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजन2026 की अब तक की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में ये रहीं, इन 10 फिल्मों ने डुबोया प्रोड्यूसर का पैसा, डिजास्टर निकली ये

2026 की अब तक की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में ये रहीं, इन 10 फिल्मों ने डुबोया प्रोड्यूसर का पैसा, डिजास्टर निकली ये

साल 2026 के अभी तक के महीनों में कई शानदार फिल्में रिलीज हुई हैं। लेकिन इनमें कई ऐसी फिल्में हैं बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। वहीं कुछ तो डिजास्टर निकलीं और मेकर्स का पैसा डुबो दिया। ये हैं इस साल की वो 10 फिल्में जो फ्लॉप हुईं। 

Usha ShrivasWed, 13 May 2026 11:16 AM
1/11

2026 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में

ये हैं इस साला की 10 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट। इस लिस्ट में इंडियन नेट कलेक्शन का आंकड़ा Sacnilk से लिया गया है। बजट की जानकारी रिपोर्ट के आधार पर है।

2/11

इक्कीस

इस साल की शुरुआत में अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस आई थी। इस फिल्म की कहानी दिल छू लेने वाली थी। लेकिन थिएटर ऑडियंस को पसंद नहीं आई। रिपोट की मानें तो इस फिल्म पर मेकर्स ने 60 करोड़ रुपए लगाए थे। कमाई हुई थी 32 करोड़।

3/11

गिन्नी वेड्स सनी 2

इस साल अप्रैल में आई गिन्नी वेड्स सनी 2 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई है। अविनाश तिवारी और मेधा शंकर स्टारर इस फिल्म का बजट 25 करोड़ था। इस फिल्म ने 2 करोड़ की कमाई कर मेकर्स के 23 करोड़ डुबो दिए। साल की सबसे बड़ी फ्लॉप मानी जा रही है।

4/11

राहू केतु

वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की कॉमेडी फिल्म राहुल केतु ऑडियंस को इम्प्रेस करने में फेल हुई। इस फिल्म का बजट 25 करोड़ बताया गया है। कलेक्शन की बात करें तो सिर्फ 6 करोड़ पर सिमट गई।

5/11

दो दीवाने शहर में

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ऑडियंस को इम्प्रेस करने में फेल हुई है। एक कॉमन कहानी जिसे कई फिल्मों में दिखाया गया है। उसी कहानी को लेकर ये लव स्टोरी बना दी गई। फिल्म का बजट 30 से 35 करोड़ बताया गया है। कमाई हुई है 8 करोड़।

6/11

हैपी पटेल

आमिर खान ने वीर दास के साथ हैपी पटेल नाम की फिल्म बनाई है। इस फिल्म का बजट 25 करोड़ बताया गया। लेकिन फिल्म ने सिर्फ 6 करोड़ कमाए। बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप।

7/11

तू या मैं

शनाया कपूर और आदर्श गौरव को लीड रोल में दिखाया गया था। इस फिल्म की कहानी एक मगरमच्छ के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म का बजट 20 करोड़ बताया गया है। कलेक्शन 7 करोड़ हुआ।

8/11

वध 2

नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की फिल्म वध 2 को पसंद किया गया था। लेकिन वध 2 वैसा कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म को 10 करोड़ के बजट में बनाया गया था। कमाई हुई सिर्फ 4 करोड़।

9/11

भाबी जी घर पर हैं

भाबी जी घर पर हैं टीवी शो हिट हुआ था। लेकिन इस पर बनी फिल्म किसी को खास पसंद नहीं आई। इस फिल्म पर मेकर्स ने 10 करोड़ लगाए थे। कमाई हुई 1 करोड़।

10/11

अस्सी

तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी भी ऑडियंस को खास पसंद नहीं हाई। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को 30 से 40 करोड़ के बजट में बनाया गया था। कमाई 11 करोड़ की हुई। इस फिल्म को कमर्शियली फ्लॉप बताया गया है।

11/11

एक दिन

आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद खान को लेकर फिल्म एक दिन बनाई है। इस फिल्म से साई पल्लवी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान ने इस फिल्म पर 15 से 20 करोड़ का खर्चा किया था। लेकिन फिल्म एक दिन 4 करोड़ की कमाई ही कर पाई।