Govinda Wife Sunita Ahuja Emotional Talks About Death of Second Daughter 3 Months old lungs were not developed गोविंदा की 3 महीने की बेटी की हो गई थी मौत, पत्नी सुनीता बोलीं- मेरी गोद में ही मर गई वो, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

गोविंदा की 3 महीने की बेटी की हो गई थी मौत, पत्नी सुनीता बोलीं- मेरी गोद में ही मर गई वो

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि उनकी टीना के जन्म के बाद उनके घर में एक और बेटी का जन्म हुआ था, लेकिन जब वो बच्ची तीन महीने की थी तब उसकी मौत हो गई थी। सुनीता ने कहा कि वो पल उनके लिए बहुत खराब था। 

Thu, 11 Dec 2025 12:36 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
गोविंदा की 3 महीने की बेटी की हो गई थी मौत, पत्नी सुनीता बोलीं- मेरी गोद में ही मर गई वो

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा उन लोगों में से हैं जो बेबाकी से अपनी बातें रखती हैं। हाल ही में सुनीता ने अपने जीवन के सबसे खराब और इमोशनल पल को लेकर बात की। सुनीता आहूजा ने बताया कि टीना के बाद उनके घर में एक और बेटी का जन्म हुआ था। हालांकि, उस बच्ची की तीन महीने की उम्र में मौत हो गई थी।सुनीता ने कहा कि वो पल उनके लिए सबसे खराब पल था। सुनीता ने बताया कि उनकी गोद में ही उस बच्ची ने आखिरी सांस ली।

सुनीता के जीवन का सबसे इमोशनल पल

ऊषा काकडे के साथ खास बातचीत में सुनीता ने गोविंदा, अपने बच्चों और जीवन से जुड़ी तमाम बातें कीं। सुनीता से पूछा गया कि वो कौन सा पल था जब उन्होंने खुद के लिए सबसे बड़ा त्याग किया? इस सवाल के जवाब में सुनीता ने अपनी दूसरी बेटी के बारे में बताया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'साउथ वाले बहुत...' रणवीर के कांतारा कंट्रोवर्सी पर सुनीता ने किया रिएक्ट

तीन महीने की बेटी की हो गई थी मौत

सुनीता ने कहा, "मेरी दूसरी बेटी पैदा हुई थी। अष्टलक्ष्मी उसका नाम था, वो प्रीमेच्योर बेबी थी। तो तीन महीना मेरे गोद में ही थी वो। उसके लंग्स डेवलेप नहीं हुए थे। तो वो रात के टाइम वो सांस नहीं ले सकी, और मेरी गोद में ही मर गई वो। वो मेरे लिए बहुत ही खराब पल था नहीं तो आज मेरी दो बेटी और एक बेटा होता।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस फिल्म के बाद गोविंदा और संजय ने कभी नहीं किया साथ में काम, ऐसा था BO पर हाल

1987 में हुई थी गोविंदा और सुनीता की शादी

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी। दोनों को दो बच्चे हैं। गोविंदा और सुनीता की एक बेटी है जिसका नाम टीना है। वहीं, दसरा उनका बेटा है जिसका नाम यशवर्धन है। बता दें, पिछले कुछ वक्त से सुनीता और गोविंदा के तलाक की खबरें आ रही हैं। हालांकि,सुनीता कई मौकों पर साफ कर चुकी हैं कि दोनों तलाक नहीं ले रहे हैं। सुनीता ने कहा कि अगर कभी ऐसा होगा तो वो खुद मीडिया को इस बात की जानकारी देंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।