Govinda Wife Sunita Ahuja Supports Jaya Bachchan Amid Paparazzi Controversy Video जया बच्चन के पैपराजी पर दिए बयान पर बोलीं गोविंदा की पत्नी, कहा- लड़ाई-झगड़े में कुछ..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

जया बच्चन के पैपराजी पर दिए बयान पर बोलीं गोविंदा की पत्नी, कहा- लड़ाई-झगड़े में कुछ...

जया बच्चन ने कुछ दिन पहले पैपाराजी को लेकर कुछ कमेंट किया था। उस वजह से सोशल मीडिया पर जया की आलोचना हो रही थी। अब सुनीता आहूजा ने जया बच्चन को सपोर्ट किया है। 

Fri, 19 Dec 2025 08:45 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
जया बच्चन के पैपराजी पर दिए बयान पर बोलीं गोविंदा की पत्नी, कहा- लड़ाई-झगड़े में कुछ...

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन पिछले कुछ वक्त से पैप्स को लेकर दिए बयान को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग जया बच्चन की आलोचना कर रहे हैं। हालांकि, इन आलोचनाओं के बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने जया बच्चन को सपोर्ट किया है। सुनीता ने कहा कि अगर जया जी को नहीं पसंद है तो पैप्स को वैसा नहीं करना चाहिए।

अपने लेटेस्ट व्लॉग में सुनीता फैंस की तरफ से पूछे गए कुछ सवालों का जवाब देती हैं। एक फैन ने उनसे पूछा कि वो हमेशा पैप्स के साथ मजे करती हैं और उन्हें मिठाइयां देती हैं। वहीं, जया बच्चन अक्सर पैप्स को इंसल्ट करती हैं, ऐसा क्यों होता है?

जया बच्चन के बारे में क्या बोलीं सुनीता?

इस सवाल का जवाब देते हुए सुनीता ने कहा, “देखो, हर किसी का अपना सोचने का तरीका होता है। जया मैम परेशान हो रही होंगी। मैं उनके बारे में कुछ नहीं बोल सकती हूं। वो बहुत बड़ी हैं। उन्हें ये पसंद नहीं आएगा। तो अगर उन्हें ये नहीं पसंद है, तो पैपराजी को ऐसा नहीं करना चाहिए।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जया ही नहीं, इन एक्ट्रेस के साथ भी रहे रेखा के पंगे, एक ने कह दिया था चुड़ैल

सुनीता बोलीं- जया जी को प्यार करती हूं और हमेशा करूंगी

सुनीता ने आगे कहा, “देखो, मैं हर किसी के साथ मजे करती हूं। मुझे ऐसा लगता है मैं सुबह उठूं और मजे करूं क्योंकि जीवन में और कुछ भी नहीं है। एक ही लाइफ है। बहुत मुश्किल होता है इंसान के रूप में जन्म लेना। आपको अपना जीवन मुस्कुराकर जीना होगा। लड़ाई-झगड़े में कुछ नहीं रखा है। अंत में हम सभी को ऊपर जाना है। तो अपना जीवन मु्स्कुराकर जियो। अगर जया जी को नहीं पसंद है, तो मैं उनके बारे में कुछ कह नहीं सकती। मैं जया जी को प्यार करती हूं और हमेशा प्यार करूंगी।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।