Gippy Grewal REACTS On Jealous With Diljit Dosanjh Amid People Saying On Social Media दिलजीत दोसांझ से जलते हैं गिप्पी ग्रेवाल, सोशल मीडिया पर चल रही इन बातों पर बोले सिंगर, कहा- इन्हें कहां से..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

दिलजीत दोसांझ से जलते हैं गिप्पी ग्रेवाल, सोशल मीडिया पर चल रही इन बातों पर बोले सिंगर, कहा- इन्हें कहां से...

गिप्पी ग्रेवाल को आखिरी बार डायरेक्टर समीप कांग की रोमांटिक कॉमेडी, 'वियाह करतारे दा' में देखा गया था। यह इस साल 27 फरवरी को थिएटर में रिलीज हुई थी। इसके बाद, सरगुन के साथ 'कैरी ऑन जट्टा 4' बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। 

Sat, 30 May 2026 12:56 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
दिलजीत दोसांझ से जलते हैं गिप्पी ग्रेवाल, सोशल मीडिया पर चल रही इन बातों पर बोले सिंगर, कहा- इन्हें कहां से...

जाने-माने सिंगर, एक्टर गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन मेहता इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म, 'कैरी ऑन जट्टा 4' को लेकर खबरों में बने हुए हैं। सभी कलाकार इन दिनों अपनी फिल्म के के प्रमोशन में बिजी हैं। समीप कांग के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 26 जून को दुनिया भर में थिएटर में रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म के रिलीज को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। मूवी रिलीज के पहले 'कैरी ऑन जट्टा 4' की कास्ट लगातार इंटरव्यू दे रही है। ऐसे में सरगुन और गिप्पी ने फिल्म के साथ दिलजीत दोसांझ संग गिप्पी के बॉन्ड के बारे में बात की। सिंगर और एक्टर गिप्पी ने लोगों के यह कहने पर रिएक्शन दिया कि उन्हें 'बॉर्डर 2' एक्टर दिलजीत से जलन हो रही है। आइए जानते हैं गिप्पी ने क्या कहा?

दिलजीत दोसांझ से जलन की अफवाहों पर बोले गिप्पी ग्रेवाल

'कैरी ऑन जट्टा 4' एक्टर गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन मेहता ने हाल ही में जूम को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान बातचीत में गिप्पी ने दिलजीत से ईर्ष्या होने की अफवाहों को खारिज कर दिया। गिप्पी ने कहा, 'मुझे आज तक ये बात नहीं समझ आई कि ये कौन लोग हैं जो बोलते हैं कि उसके साथ मुझे जलन होती है। पंजाबी इंडस्ट्री में सरगुन और सोनम (बाजवा) हैं। हम सब एक साथ काम करते हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्रवार को 'ब्लास्ट' की शानदार कमाई, 'दृश्यम' और 'करुप्पू' से ली टक्कर

लोगों को कहां से पता चल जाता है?

गिप्पी ने आगे कहा, 'मेरे को तो कभी किसी ने बोला नहीं कि मुझे उससे कोई दिक्कत या जलन है। तो फिर लोगों को कहां से पता चल जाता है? इन्होंने कहा से सुन लिया मैंने किसी एक्टर के बारे में बोला है।'

दिलजीत ने कही ये बात

गिप्पी ग्रेवाल के अलावा सरगुन मेहता जो उसी बातचीत का हिस्सा थीं, उन्होंने भी अपनी राय शेयर की। एक्ट्रेस ने कहा, 'अगर गिप्पी को दिलजीत से प्रॉब्लम थी, तो उनके बेटे ने पंजाबी सिंगर और एक्टर के साथ काम क्यों किया। बस, और बातचीत यहीं खत्म होती है। एक दोस्ती है, इसलिए । नहीं तो, वह ऐसा कहेगा 'हेलो बेटा, तुम वहां नहीं जा सकते।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान के स्कूल में कभी गाया जाता था लता मंगेशकर का 69 साल पहले बना ये गाना

गिप्पी ग्रेवाल का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट पर, गिप्पी ग्रेवाल को आखिरी बार डायरेक्टर समीप कांग की रोमांटिक कॉमेडी, 'वियाह करतारे दा' में देखा गया था। यह इस साल 27 फरवरी को थिएटर में रिलीज हुई थी। इसके बाद, सरगुन के साथ 'कैरी ऑन जट्टा 4' बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। लीड स्टार कास्ट के अलावा, फिल्म में बिन्नू ढिल्लों, गुरप्रीत घुग्गी, करमजीत अनमोल और अन्य शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऋतिक से तलाक दोबार अफेयर करने से डर गई थीं सुजैन खान, कहा- ‘बेटों की खातिर…’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।