Sussanne Khan Didnt Want To Fall In Love Until She Met Arslan Goni Reveals How He Bonds And priority With Her Kids ऋतिक रोशन से तलाक दोबार अफेयर करने से डर गई थीं सुजैन खान, कहा- 'बेटों की खातिर प्यार से...', Bollywood Hindi News - Hindustan
More

ऋतिक रोशन से तलाक दोबार अफेयर करने से डर गई थीं सुजैन खान, कहा- 'बेटों की खातिर प्यार से...'

ऋतिक से तलाक के बाद सुजैन लगातार अर्सलान गोनी संग अफेयर को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। ऋतिक संग अपनी 14 साल की शादी टूटने के बाद सुजैन ने कई सालों तक प्यार के लिए सारे दरवाजे बंद कर दिए थे।  

Fri, 29 May 2026 12:54 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
ऋतिक रोशन से तलाक दोबार अफेयर करने से डर गई थीं सुजैन खान, कहा- 'बेटों की खातिर प्यार से...'

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऋतिक से तलाक के बाद सुजैन अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब खबरों में हैं। ऋतिक से तलाक के बाद सुजैन लगातार अर्सलान गोनी संग अफेयर को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। ऋतिक संग अपनी 14 साल की शादी टूटने के बाद सुजैन ने कई सालों तक प्यार के लिए सारे दरवाजे बंद कर दिए थे। ऐसे में अब खुद सुजैन ने प्यार को लेकर खुलकर बात की। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

तलाक और दोबारा प्यार को लेकर की खुलकर बात

दरअसल, इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान ने हाल ही में 'हैलो इंडिया मैगजीन' को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने तलाक और दोबारा प्यार को लेकर खुलकर बात की। सुजैन ने बताया कि ऋतिक रोशन से तलाक होने के बाद उन्होंने तय कर लिया था कि अब वह जिंदगी में दोबारा प्यार को जगह नहीं देंगी और पूरी तरह अपने बच्चों और काम पर ध्यान देंगी। सुजैन ने ये भी बताया कि वो उन्होंने ये बात तय कर ली थी कि वो अब किसी भी इमोशनल रिश्ते से दूर रहेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:करण जौहर की 7 सबसे जयादा कमाई करने वाली फिल्में, ये मूवी है नंबर-1 पर

अर्सनल संग बहुत कंफर्टेबल फील हुआ

सुजैन ने कहा, 'मैंने सोचा था कि मेरी पूरी जिंदगी बच्चों और काम के लिए होगी। मैं 'नो इमोशनल ड्रामा जोन' में रहूंगी, फिर मेरी मुलाकात अर्सलान से हुई। जैसे ही मैं अर्सलान से मिली, मुझे याद है कैसे मेरे दिमाग में चीजें बदलने लगीं। मुझे अर्सलान के साथ बहुत कंफर्टेबल फील हुआ। अर्सलान से मिलकर ऐसा लगा जैसे हम एक दूसरे को जन्मों जन्मांतर से जानते हैं। जैसे हमारा पिछले जन्म का कोई साथ है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'दृश्यम' और 'करुप्पू' की आंधी के बीच रिलीज हुई 'ब्लास्ट', जानें पहले दिन का हाल

तलाक के दर्द से निकलने के लिए थेरेपिस्ट की मदद ली

सुजैन खान ने ऋतिक रोशन संग अपने अतीत के रिश्ते को याद करते हुए बा कि उस दर्द से बाहर निकलने के लिए उन्होंने थेरेपिस्ट की मदद ली थी। लेकिन अब अर्सलान के साथ रहना उनके लिए थेरेपी जैसा है।. अभी तक वो दोनों किसी थेरेपिस्ट के पास नहीं गए हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, गुरुवार को कर डाली बंपर कमाई, जानें- टोटल

14 साल बाद तोड़ी शादी

बता दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान एक समय बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स में गिने जाते थे। लंबे वक्त तक डेट करने के बाद दोनों ने साल 2000 में शादी की थी। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे, लेकिन करीब 14 साल बाद 2014 में दोनों ने अलग होने का फैसला लेकर सभी को चौंका दिया। तलाक के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते में सम्मान और दोस्ती बनाए रखी। उनके दो बेटे हैं, जिनकी परवरिश दोनों मिलकर कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।