Met Gala 2026 Katy Perry to Janelle Monae Top 7 Most Weird Looks at the event this year Met Gala 2026: बिजली के तार लपेटने से मूर्ति बनने तक, मेट गाला 2026 के सबसे अतरंगी लुक्स
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनMet Gala 2026: बिजली के तार लपेटने से मूर्ति बनने तक, मेट गाला 2026 के सबसे अतरंगी लुक्स

Met Gala 2026: बिजली के तार लपेटने से मूर्ति बनने तक, मेट गाला 2026 के सबसे अतरंगी लुक्स

मेट गाला 2026 में भी हर साल की तरह कुछ यूनिक और अतरंगी लुक्स देखने को मिले। तो चलिए जानते हैं इस साल के इवेंट में कौन से सेलेब्रिटीज सबसे अनूठे अंदाज में नजर आए।

Puneet ParasharTue, 5 May 2026 06:53 AM
1/7

मेट गाला 2026 के सबसे अतरंगी लुक्स

Met Gala 2026 Viral Looks: कैटी पेरी से लेकर हेडी क्लम तक, इस साल भी मेट गाला में कई सेलेब्रिटीज काफी यूनिक और अतरंगी लुक्स में पहुंचे। सोशल मीडिया पर इन सेलेब्रिटीज के लुक्स और उनके आउटफिट की डिटेल्स वायरल हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं इस साल किन सेलेब्रिटीज की मेट गाला 2026 से सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा है।

2/7

एम्मा चेम्बरलेन

एम्मा चेम्बरलेन इस साल रेड कार्पेट पर फिर एक बार काफी नाटकीय अंदाज में पहुंचीं। उनका लुक ऐसा था जैसे किसी जादुई पत्थर में बदलती जा रही हों। उनके आउटफिट में मोर की तरह कई रंग थे और उन्होंने बोल्ड मेकअप और चेहरे पर आ रहे बालों के साथ इवेंट में कदम रखा।

3/7

हेडी क्लम

हेडी क्लम को इस इवेंट में पहचान पाना तकरीबन नामुमकिन था। उन्होंने खुद को मदर मेरी से इंस्पायर्ड लुक दिया था। ऐसा लग रहा था कि जैसे वह किसी संगमरमर की मूर्ति में बदल गई हों।

4/7

कैटी पेरी

कैटी पेरी भी कहां पीछे रहने वाली थीं। उन्होंने शुरुआत में अपने चेहरे पर क्रोम के मास्क और सफेद गाउन से छिपाए रखा। जहां एक तरफ यह उन्हें बहुत स्टाइलिश लुक दे रहा था, वहीं दूसरी तरफ लोगों में जिज्ञासा भी पैदा कर रहा था।

5/7

जेनेल मोनाए

जेनेल मोनाए ने जैसे खुद को मॉर्डन तकनीक और कुदरत का मिला-जुला रूप दिया था। बेहिसाब बिजली की तारों और लाइटों के साथ उनके आउटफिट पर कुदरत की छाप भी देखी जा सकती थी। उनका आउटफिट ऐसा था कि वह मुश्किल से हिल-डुल भी पा रही थीं।

6/7

जॉर्डन रोथ

जॉर्डन रोथ का आउटफिट भी इस साल हल्का नहीं रहा। वह थोड़े भयावह अंदाज में रेड कार्पेट तक पहुंचीं। मानो उनके ऊपर एक साया मंडरा रहा हो। वह अपने कंधे पर एक मूर्ति कैरी कर रही थीं जो ऐसा लगता था कि उनके पीछे से झांक रही हो।

7/7

सेबीन गैटी

सेबीन गैटी का लुक इस साल के सबसे डरावने लुक्स में से एक था। उन्होंने ऐसा आउटफिट कैरी किया था जिससे लग रहा था कि उन्हें खून से सने हाथों ने गिरफ्त में ले रखा हो। उन्होंने अपने लुक को काफी डार्क फील दिया था।