एल्विश यादव ने कन्फर्म किया अपना रिलेशनशिप स्टेटस, बोले- मैंने हमेशा शादी के…
एल्विश यादव वैसे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करते हैं, लेकिन अब उन्होंने अपने रिलेशनशिप पर बात की और बताया कि उनकी लाइफ में भी कोई खास इंसान है।

पॉपुलर यूट्यूबर और अब टीवी स्टार एल्विश यादव कई बार एक्ट्रेसेस के साथ जब पोस्ट करते हैं सोशल मीडिया पर तो उनके रिलेशन की खबरें आने लगती हैं। उनका तो कई एक्ट्रेसेस संग नाम भी जुड़ा है। हालांकि बाद में पता चलता है कि दोनों सिर्फ को-स्टार्स हैं। लेकिन अब एल्विश ने अपनी लव लाइफ पर बात की है। एल्विश ने बताया कि वह रिलेशनशिप में है और उन्होंने यह भी कहा कि वह मानते हैं कि जिसे डेट करो उसी से शादी करो।
जिससे शादी, उसी को डेट
फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए एल्विश ने कहा, ‘मेरे हिसाब से, मैं जिस तरह का इंसान हूं। अगर मैं किसी को पसंद करता हूं, लेकिन उसे प्यार नहीं करता तो उसके साथ घूमूं फिरूं, 4 दिन साथ रहूं और फिर छोड़ दूं। मुझे अगर कोई पसंद है तो मैं उससे शादी करूंगा। मेरी यही सोच है। आपने धूम फिल्म में अली देखा होगा न, मैं वही हूं। बस एक डिफ्रेंस है कि उसके पास शानदार बाइक थी, लेकिन मेरे पास बाइक नहीं है।’
फिजिकली या इमोशनली दोनों चीटिंग गलत
एल्विश का कहना है कि जो लोग फिजिकली और इमोशनली चीटिंग करते हैं वो गलत हैं। चीटिंग, चीटिंग ही होती है। मेरी कई बार डिबेट होती है लोगों से कि फिजिकल चीटिंग गलत है या इमोशनल। कुछ कहते हैं कि फिजिकल तो ठीक है, लेकिन इमोशनल चीटिंग करना गलत है। लेकिन मेरे हिसाब से दोनों ही गलत है।
कई लिंकअप की खबरों पर बोले
कई बार अलग-अलग रिलेशनशिप की अफवाहों पर एल्विश ने कहा, ‘मुझे पता है कि मैं सही हूं और मैं किसी के साथ इन्वॉल्व नहीं हूं। सोशल मीडिया पर कई चीचें वायरल होती हैं कि मेरा इसके साथ रिलेशन है या उसके साथ, लेकिन ये सब सच नहीं हैं।’
मेरी पार्टनर मुझे समझती है
एल्विश ने आगे अपने पार्टनर को लेकर क्लीयर बात करते हुए कहा, ‘मेरे पार्टनर को गलत लग सकता है ऑनलाइन ये सब चीजें देखकर कि ये क्या है? ये सब क्या हो रहा है? लेकिन एंड में वही मेरी पार्टनर है। वह समझती हैं मुझे। वह समझती हैं कि मेरा काम है और यह सोशल मीडिया है। सोशल मीडिया और रियल लाइफ में काफी डिफ्रेंस है। मुझे तो पता ही नहीं कि कितने लोगों के साथ मेरा नाम जोड़ा गया है। अगर मैं किसी के साथ कोई गाना शूट करता हूं तो मेरा नाम उसके साथ जोड़ दिया जाता है।’
आखिर में एल्विश ने कहा कि वह हमेशा सीरियस कमिटमेंट में विश्वास रखते हैं ना कि कैजुउल रिलेशनशिप में। वह बोले, ‘मैंने हमेशा शादी के लिए डेट किया है।’
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन