Popular Youtuber and Bigg Boss OTT Winner Elvish Yadav First Web Series Aukaat ke Bahar Karan Kundra Reacts एल्विश यादव ने वेब सीरीज की दुनिया में रखा कदम, सामने आया पहला प्रोमो वीडियो, Web-series Hindi News - Hindustan
More

एल्विश यादव ने वेब सीरीज की दुनिया में रखा कदम, सामने आया पहला प्रोमो वीडियो

पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी के विनर एल्विश यादव टीवी के बाद अब वेब सीरीज में अपना कदम रखने जा रहे हैं। उनकी पहली वेब सीरीज औकात के बाहर का टीजर रिलीज हो गया है। एल्विश यादव की सीरीज पर करण कुंद्रा ने रिएक्ट किया है। 

Wed, 26 Nov 2025 11:38 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
एल्विश यादव ने वेब सीरीज की दुनिया में रखा कदम, सामने आया पहला प्रोमो वीडियो

बिग बॉस ओटीटी के विनर और पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों लाफ्टर शेफ्स 3 का हिस्सा हैं। वो सीजन 2 का भी हिस्सा थे। टीवी के बाद एब एल्विश यादव वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी पहली वेब सीरीज औकात से बाहर का टीजर रिलीज हो चुका है। एल्विश को इस नए रोल में देखने के लिए उनके फैंस और दोस्त काफी उत्साहित हैं। करण कुंद्रा ने भी अपने दोस्त के लिए खुशी दिखाई है। उन्होंने एल्विश को इस नए मौके के लिए बधाई दी है।

वेब सीरीज में नजर आएंगे एल्विश यादव

एल्विश यादव ने सीरीज का प्रोमो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस सीरीज में एल्विश यादव हरयाणवी भाषा में ही बात करते नजर आते हैं। सीरीज में एल्विश यादव अपने सपनों को पूरा करने के लिए कॉलेज जाइन करेंगे और फिर वहीं से सीरीज की कहानी शुरू होगी। एल्विश यादव सीरीज में बॉक्सर की भूमिका में भी नजर आएंगे।

एल्विश यादव की सीरीज औकात के बाहर एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी। प्रोमो शेयर करने के साथ एल्विश ने कैप्शन लिखा- “आंखों में हंगर, दिल में फायर ये जर्नी होगी औकात के बाहर। औकात के बाहर जल्द आने वाला है अमेजन एमएक्स प्लेयर पर फ्री में।”

करण कुंद्रा ने शेयर की स्टोरी

करण कुंद्रा ने अपने दोस्त एल्विश यादव को शुभकामनाएं दी हैं। करण कुंद्रा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एल्विश यादव की सीरीज का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- किल्ड इट छोटे भाई। एल्विश यादव ने जो प्रोमो शेयर किया है उस वीडियो पर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी ने भी कमेंट किया। ओरी ने लिखा- फाइनली कुछ अच्छा देखने के लिए। अभिषेक कुमार ने लिखा- क्या बात। समर्थ जुरैल ने हार्ट इमोजी बनाकर प्रोमो पर रिएक्ट किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।