Ek Din Trailer: आमिर खान के बेटे जुनैद ने साई पल्लवी को दिखाई एक तरफा प्यार की ताकत, क्यूट लगी जोड़ी
आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की पहली हिंदी फिल्म एक दिन का ट्रेलर आ गया है। एक्शन फिल्मों के जमाने में ये क्यूट सी एक तरफा प्यार वाली कहानी ऑडियंस को कितना पसंद आती है ये देखने का इंतजार हो रहा है।

आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म एक दिन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। एक्शन फिल्मों के इस दौर में ये एक प्यारी सी लव स्टोरी ऑडियंस को गुदगुदाने, रुलाने आ रही है। आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। खासतौर पर साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी के डेब्यू को लेकर चर्चाएं तेज थीं। अब ट्रेलर के साथ हिंदी फिल्मों में उनकी एंट्री हो गई है। फिल्म की कहानी एकतरफा प्यार की है। फिल्म में जुनैद रोहन के किरदार में हैं और साई पल्लवी ने मीरा का किरदार निभाया है। दोनों एक दूसरे के कलीग हैं।
एक दिन का ट्रेलर
2।12 मिनट के इस ट्रेलर की शुरुआत एक खूबसूरत व्यू के साथ होती है। स्नो फॉल हो रही है और इस बीच जुनैद खान का किरदार रोहन अपने दोस्त को फार्च्यूनेट बेल के पास खड़े होकर अपनी एक ऐसी इच्छा के बारे में बताता है जिसपर फिल्म की पूरी कहानी है। फार्च्यूनेट बेल को बजाकर कोई भी विश पूरी की जा सकती है। रोहन फार्च्यूनेट बेल को बजाकर विश मांगता है कि काश मीरा उनकी हो जाए फिर चाहे एक ही दिन के लिए। रोहन को अपनी कलीग मीरा से प्यार है। लेकिन मीरा की जिंदगी में कोई दूसरा शख्स है जिसका किरदार एक्टर कुनाल कपूर ने निभाया है।
ऐसे पूरी होती है एक दिन की विश
जुनैद ने जो इच्छा मांगी होती है और वो पूरी हो जाती है। अगले सीन में दोनों को एक दूसरे के साथ हंसते, साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा जा सकता है। मीरा कहती है ये एक दिन उनकी जिंदगी का सबसे खास है जिसे वो कभी नहीं भूलना चाहती हैं। लेकिन रोहन कहता है कि उन्हें कल तक ये दिन याद ही नहीं रहेंगा। मतलब कहानी एक अधूरी ख्वाइश पर बेस्ड है। एक तरफ प्यार की कहानी है। दोनों फिल्म पाते हैं या मीरा किसी और की हो जाती है ये देखना मजेदार होगा। फिल्म की अधिकांश हिस्सों की शूटिंग जापान की खूबसूरत लोकेशन पर हुई है।
एक दिन की रिलीज डेट
इस समय एक्शन फिल्मों का समय चल रहा है। ऑडियंस के बीच ऐसी ही फिल्में पसंद की जा रही हैं। ऐसे में आमिर खान अपने बेटे को लेकर वक छोटे बजट की प्यारी सी फिल्म ले आए हैं। फिल्म का डायरेक्शन सुनील पांडे ने किया है। फिल्म की कहानी लिखी है स्नेहा देसाई और स्पंदन मिश्रा ने। प्रोड्यूसर हैं आमिर खान, उनके कजिन मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित। म्यूजिक राम संपत ने तैयार किया है। ये फिल्म 1 मई को रिलीज होने जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन