Cannes 2026 Anjali Phougat Gave Premanand Ji Maharaj and Radha Rani Touch to her Red Carpet Walk Pics Go Viral Cannes 2026: प्रेमानंद महाराज की तस्वीर वाला पर्स लेकर पहुंची अंजलि फोगाट, रेड कार्पेट पर हो रही सनातन और भक्ति की चर्चा
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनCannes 2026: प्रेमानंद महाराज की तस्वीर वाला पर्स लेकर पहुंची अंजलि फोगाट, रेड कार्पेट पर हो रही सनातन और भक्ति की चर्चा

Cannes 2026: प्रेमानंद महाराज की तस्वीर वाला पर्स लेकर पहुंची अंजलि फोगाट, रेड कार्पेट पर हो रही सनातन और भक्ति की चर्चा

फैशन डिजाइनर अंजलि फोगाट जब रेड कार्पेट पर उतरीं, तो उनके लुक में प्रेमानंद महाराज और राधा-कृष्ण भक्ति की झलक साफ दिखाई दी।

Priti KushwahaSat, 23 May 2026 10:11 AM
1/9

रेड कार्पेट पर हो रही सनातन और भक्ति की चर्चा

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की धूम मची हुई है। स्टार्स से लेकर फैशन डिजाइनर और अन्य क्षेत्रों के लोग कान्स के रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखा रहे हैं। ऐसे में कान्स के कान्स के रेड कार्पेट पर इस बार सिर्फ फैशन की नहीं, बल्कि सनातन और भक्ति की भी चर्चा हुई।

2/9

फैशन डिजाइनर अंजलि फोगाट

जी हां, फैशन डिजाइनर अंजलि फोगाट जब रेड कार्पेट पर उतरीं, तो उनके लुक में प्रेमानंद महाराज और राधा-कृष्ण भक्ति की झलक साफ दिखाई दी।

3/9

आउटफिट और ज्वेलरी की हो रही चर्चा

कान्स के रेड कार्पेट पर अंजलि फोगाट ने अपने खास आउटफिट और ज्वेलरी के जरिए दुनिया के सबसे बड़े फैशन मंच पर सनातन संस्कृति का संदेश दिया।

4/9

रेड कार्पेट पर छाया भक्ति का रंग

उनके इस अंदाज को देखकर लोग बोले कि Cannes के रेड कार्पेट पर प्रेमानंद महाराज की भक्ति और राधे-राधे का रंग छा गया।

5/9

लहंगें संग जालीदार चुनरी

लुक की बात करें तो अंजलि फोगाट ने स्काई ब्लू कलर का लहंगा पहना। इसके साथ ही उन्होंने इस वक्त ट्रेंड में चल रही जालीदार चुनरी को अपने आउटफिट के साथ कैरी किया।

6/9

खूबसूरत हेयरस्टाइल

इसके साथ ही अंजलि ने राधा-कृष्ण का झूला झूलने वाले डिजाइन का कमर पेटी कैरी किया। अंजलि ने एक लंबी चोटी बनाई, जिस पर उन्होंने मोतियों वाला परांदा लगाया। ये चोटी उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है।

7/9

प्रेमानंद जी महराज की तस्वीर वाला पर्स

लेकिन इन सबमें सबसे ज्यादा अगर किसी चीज ने कान्स में सबका ध्यान खींचा तो वो था अंजलि का पर्स। उनके पर्स पर प्रेमानंद जी महराज की तस्वीर लगी थी, जिसे वो रेड कार्पेट पर फ्लॉन्ट करती नजर आईं। रेड कार्पेट पर हो रही सनातन और भक्ति की चर्चा

8/9

अंजलि संग नजर आईं उर्वशी

अंजलि इस तस्वीर में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ नजर आ रही हैं। उर्वशी भी कान्स में पहुंची थीं। इस दौरान वो फुल गौल्डन आउटफिट में नजर आ रही हैं।

9/9

कौन हैं अंजलि फोगाट

अंजलि फोगाट एक भारतीय फैशन डिजाइनर, मॉडल और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं। वह खासतौर पर अपने ग्लैमरस लुक्स और Cannes Film Festival में रेड कार्पेट अपीयरेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं।