salim khan gave amitabh bachchan career biggest flop film script read सलीम खान ने लिखी थी अमिताभ बच्चन के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म, बिग बी के सामने फीका पड़ गया विलेन, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सलीम खान ने लिखी थी अमिताभ बच्चन के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म, बिग बी के सामने फीका पड़ गया विलेन

अमिताभ बच्चन के करियर में एक ऐसा भी दौर आया जब उन्हें हिट की तलाश थी। ऐसे में सलीम खान ने उनके लिए फिल्म लिखी जो उनके करियर के लिए सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई।

Wed, 22 Oct 2025 02:36 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
सलीम खान ने लिखी थी अमिताभ बच्चन के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म, बिग बी के सामने फीका पड़ गया विलेन

70 और 80 के दशक में अमिताभ बच्चन का दबदबा था। एक्टर ने लगातार हिट फिल्में देकर दूसरे एक्टर्स को कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन 90 के दशक की शुरुआत से पहले ही अमिताभ का जादू कम होने लगा था। उन्हें जादूगर, तूफान और अजूबा जैसी फिल्मों में पसंद नहीं किया गया था। दूसरी तरह उनके लुक में भी बदलाव आ रहा था। अब वो पहले जैसे नहीं दिखते थे। ऐसे में अमिताभ को भी एक बड़ी हिट की तलाश थी। ऐसे में शोले बनाने वाले रमेश सिप्पी और सलमान खान के लेखक पिता सलीम खान एक बार फिर साथ आए। उस समय ऐसी खबरें फ़ैल गई थी कि शोले के बाद ये तिकड़ी फिर कोई धमाका कर सकती है।

सलीम खान ने लिखी थी अकेला

सलीम खान ने अमिताभ बच्चन के लिए फिल्म अकेला की कहानी और स्क्रिप्ट पर काम किया। 1988 में फिल्म की शुरुआत हो चुकी थी। लेकिन ये फिल्म बनाने में चार साल लग गए और 1991 दिवाली के मौके पर इस फिल्म को रिलीज किया गया। इन चार सालों का असर फिल्म में अमिताभ के लुक में नजर आ रहा था। कभी वो लंबे बालों में नजर आए तो कभी छोटे बालों में। इन चार सालों में और भी बहुत कुछ बदल चुका था। नए एक्टर्स पहचान बना रहे थे। खुद सलीम खान के बेटे सलमान खान रोमांटिक फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से ऑडियंस की पसंद बदल चुके थे।

फीका था विलेन

अकेला की कहानी सलीम खान ने लिखी थी। लेकिन इस फिल्म में उनकी लिखाई की धार नजर नहीं आई। उल्टा उनके काम को पसंद नहीं किया गया। इसके अलावा सलीम खान ने अमिताभ के सामने अपनी पसंद के एक्टर कीथ स्टीवेंसन को विलेन का रोल दे दिया जो बहुत फीका था। कीथ को गब्बर बनाने का प्लान था जो फ्लॉप हो गया। सिप्पी साहब इस रोल में कमल हासन को लेना चाहते थे। लेकिन सलीम खान ने किसी की नहीं चलने दी।

फिल्म की कास्ट

इस फिल्म में जैसी श्रॉफ, मीनाक्षी शेषाद्री, अमृता सिंह जैसे एक्टर्स का भी इस्तेमाल किया गया था। लेकिन कितना भी बड़ा एक्टर को कहानी से बड़ा नहीं होता। इस फिल्म की कहानी में दम नहीं था। अमिताभ के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म सलीम खान के कलम से निकली थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।