amitabh bachchan mother warned film khuda gawah producer says, if jaya wore white saree अगर जया ने सफेद साड़ी पहनी…अमिताभ की मां को था बेटे की मौत का डर, नहीं चाहती थीं शूटिंग पर भेजना, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अगर जया ने सफेद साड़ी पहनी…अमिताभ की मां को था बेटे की मौत का डर, नहीं चाहती थीं शूटिंग पर भेजना

अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी की फिल्म खुदा गवाह की शूटिंग से पहले दोनों एक्टर्स की माओं प्रोड्यूसर को जान से मारने की चेतावनी दे दी थी। श्रीदेवी की मां ने उनका जान से मारने की बात कही थी। प्रोड्यूसर ने खुद ये किस्सा बताया।

Sun, 19 Oct 2025 01:38 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
अगर जया ने सफेद साड़ी पहनी…अमिताभ की मां को था बेटे की मौत का डर, नहीं चाहती थीं शूटिंग पर भेजना

साल 1992 में अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी स्टारर फिल्म खुदा गवाह आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का रिकॉर्ड बना लिया था। दोनों एक्टर्स की जोड़ी को पसंद किया गया था। लेकिन ये बात कम ही लोग जानते हैं कि फिल्म की शूटिंग किसी सेट पर नहीं बल्कि अफगानिस्तान के असली वॉर ज़ोन में हुई थी। उसी समय सोवियत और अफगानिस्तान के बीच हुए युद्ध का असर भी देखा जा सकता था। ऐसे में फिल्म शूटिंग के लिए एक्टर्स और क्रू के साथ जंग के असली मैदान पर पहुंचा गया था। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग को लेकर अमिताभ की मां तेजी बच्चन ने मेकर्स को चेतावनी दे दी थी।

श्रीदेवी की मां की धमकी

फिल्म के प्रोड्यूसर मनोज देसाई ने हाल में बताया कि अफगानिस्तान के लिए रवाना होने से पहले अमिताभ और श्रीदेवी की मां अपने बच्चों को भेजने के लिए डरे हुए थे। मनोज देसाई ने कहा, “जब हम अफगानिस्तान जाने की तैयारी कर रहे थे, तब श्रीदेवी जी की मां ने मुझसे कहा, ‘मनोज जी, अगर मेरी बेटी को कुछ हुआ तो वापस मत आना, नहीं तो मैं तुम्हें मार दूंगी।’” वहीं तेजी बच्चन ने “अगर मुन्ना (अमिताभ) को कुछ हुआ और जया ने सफेद साड़ी पहन ली, तो तुम भी खुदकुशी कर लोगे और तुम्हारी बीवी भी सफेद साड़ी पहन लेगी।” मनोज देसाई ने कहा कि ये बातें गुस्से में नहीं, बल्कि एक मां के डर और प्यार से निकली थीं।

अमिताभ बच्चन का पोस्ट

हालांकि, अमिताभ के लिए इस फिल्म की शूटिंग पर अफगानिस्तान जाना सबसे यादगार था। उन्होंने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया था कि उस समय सोवियत ने देश छोड़ दिया था और अफगानिस्तान के नेता हिंदी फिल्मों के फैन थे। ऐसे में उन्हें VVIP ट्रीटमेंट मिला था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।