director sanjay gupta says dhurandhar 2 and toxic will eat into each others business धुरंधर 2 और टॉक्सिक एक दूसरे का बिजनेस खाने वाली हैं…डायरेक्टर संजय गुप्ता ने क्लैश को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 और टॉक्सिक एक दूसरे का बिजनेस खाने वाली हैं…डायरेक्टर संजय गुप्ता ने क्लैश को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

धुरंधर 2 और टॉक्सिक की टक्कर पर फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने अपनी राय रखी है। डायरेक्टर ने कहा कि ये दोनों फिल्में एक दूसरे का बिजनेस खाने वाली हैं। ऐसा हो सकता है कि फिल्में सफल हों, लेकिन फिर भी पूरी तरह से कमाई नहीं कर पाएंगी।

Sat, 21 Feb 2026 03:04 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 और टॉक्सिक एक दूसरे का बिजनेस खाने वाली हैं…डायरेक्टर संजय गुप्ता ने क्लैश को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

फिल्म इंडस्ट्री के लिए आने वाली ईद बहुत खास होने वाली है। इस ईद पर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और यश की टॉक्सिक रिलीज हो रही है। ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक्स ने इसे अब तक का सबसे बड़ा क्लैश बताया है। साथ ही ये भी दोनों ही फिल्मों के बिजनेस पर फर्क पड़ने वाला है। अब इस बारे में फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने भी अपनी राय रखी है। संजय गुप्ता वहीं हैं जिन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल डायरेक्ट की थी। उनकी इस फिल्म की टक्कर शाहरुख खान की रईस से हुई। संजय ने बताया कि धुरंधर 2 और टॉक्सिक एक दूसरे का बिजनेस खाने वाली हैं।

एक दूसरे का बिजनेस खा जाएंगी धुरंधर 2 और टॉक्सिक

वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में संजय गुप्ता ने धुरंधर को शानदार बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें दूसरे पार्ट से बहुत उम्मीदें हैं। आगे फिल्ममेकर ने धुरंधर 2 और टॉक्सिक के क्लैश के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं दोनों ही फिल्में देखने वाला हूं। लेकिन दुर्भाग्य से दोनों ही फिल्में एक ही दिन आ रही हैं। क्योंकि दोनों फिल्मों का इंतजार हो रहा था। और ये दोनों फिल्में एक दूसरे का बिजनेस खाने वाली हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलीम खान पर किया गया डीएसए प्रोसीजर, जानिए क्या होता है इससे?

संजय गुप्ता ने कही ये बात

संजय गुप्ता ने शूटआउट एट वडाला, जिंदा, कांटे जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है। उन्होंने अपनी फिल्म काबिल और रईस के बीच हुए क्लैश पर भी बात की। डायरेक्टर ने कहा कि अगर काबिल और रईस अगल दिनों को रिलीज होतीं तो दोनों फिल्मों को फायदा हो सकता था। डायरेक्टर ने आगे कहा कि देश में लोगों के पास इतना पैसा नहीं है कि वो लगातार दो फिल्में देख सके। कईयों के पास तो एक महीने में भी दो फिल्में देखने के पैसे नहीं होते। आगे उन्होंने कहा कि ऐसा हो सकता है कि धुरंधर 2 और टॉक्सिक दोनों ही अच्छा बिजनेस कर लें, लेकिन फिल्में पूरी तरह से कमाई नहीं कर पाएंगी इसलिए ये दुर्भाग्यपूर्ण है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेटफ्लिक्स की सीरीज थी धुरंधर, रणवीर पर पैसा लगाने से डर रहे थे मेकर्स?

टॉक्सिक के लिए साउथ में क्रेज

बता दें, हाल में खबर सामने आई थी कि यश अपनी फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट आगे नहीं बढ़ाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स सिर्फ वीकेंड पर कलेक्शन की उम्मीद लेकर नहीं चल रहे हैं। मेकर्स लंबे समय तक टॉक्सिक को थिएटर पर चलाए रखना चाहते हैं। इसलिए अभी तक धुरंधर 2 और टॉक्सिक एक ही दिन रिलीज यानी 19 मार्च को रिलीज हो रही हैं। धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर चुकी है। इसलिए नॉर्थ इंडिया में फिल्म का इंतजार हो रहा है। वहीं साउथ में यश की टॉक्सिक के लिए क्रेज

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 से टक्कर के लिए तैयार हैं यश,नहीं बदलेंगे टॉक्सिक की रिलीज डेट?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।