dhurandhar was a web series, jio studiao was hesitant to fund ranveer singh says reports नेटफ्लिक्स की 9 एपिसोड की सीरीज थी धुरंधर, रणवीर सिंह पर पैसा लगाने से डर रहे थे मेकर्स?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

नेटफ्लिक्स की 9 एपिसोड की सीरीज थी धुरंधर, रणवीर सिंह पर पैसा लगाने से डर रहे थे मेकर्स?

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली धुरंधर को पहले 9 एपिसोड को नेटफ्लिक्स सीरीज के रूप में बनाया जा रहा था। रणवीर स्टारर प्रोजेक्ट पर इतना पैसा लगाने से पहले हिचकिचा रहे थे मेकर्स।

Wed, 18 Feb 2026 03:27 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
नेटफ्लिक्स की 9 एपिसोड की सीरीज थी धुरंधर, रणवीर सिंह पर पैसा लगाने से डर रहे थे मेकर्स?

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका किया था। फिल्म की कमाई ने दूसरी बड़ी फिल्मों के नंबर्स हिला दिए। अब ऑडियंस धुरंधर 2 के थिएटर तक पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं पहले धुरंधर 9 एपिसोड की नेटफ्लिक्स सीरीज बनने वाली थी। सेक्रेड गेम्स के बाद नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी थ्रिलर की तलाश थी जो वैसा ही धमाका कर सके। धुरंधर की कहानी उसमे फिट बैठ रही थी।

वेब सीरीज थी धुरंधर?

M9 न्यूज के अनुसार धुरंधर कभी भी थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्म नहीं थी। बल्कि इसे 45 मिनट के 9 एपिसोड में बनाया जा रहा था। इस प्रोजेक्ट को फंत देने के लिए जियो स्टूडियो हिचकिचा रहा था। उसकी बड़ी वजह रणवीर सिंह पिछली फिल्मों की बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस थी। रिपोर्ट के मुताबिक प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने इस प्रोजेक्ट को सीरीज में बनाने का ऑफर दिया। इस सीरीज को नेटफ्लिक्स को बेचकर बजट की वसूली करना था। नेटफ्लिक्स भी इस प्रोजेक्ट में इंटरेस्ट था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 से टक्कर के लिए तैयार हैं यश,नहीं बदलेंगे टॉक्सिक की रिलीज डेट?
धुरंधर 2 शूटिंग

रणवीर चाहते थे धुरंधर पर बने फिल्म

M9 न्यूज के सूत्र के दावे के अनुसार वो रणवीर सिंह थे जिन्होंने जोर दिया कि प्रोजेक्ट को थिएटर पर लाया जाए। प्रोड्यूसर ने बाद में इस प्रोजेक्ट को फिल्म का रूप दिया और जो थिएटर पर हुआ उसका नतीजा पूरी दुनिया ने देखा। रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के लिए रणवीर ने कम फीस ली थी। इसके अलावा प्रॉफिट शेयरिंग में भी उनका कोई रोल नहीं था। यही वजह है कि पहले धुरंधर की कहानी 9 एपिसोड की सीरीज समझ कर लिखी गई थी। अब आधी कहानी दूसरे पार्ट में रिलीज हो रही है। इसके अलावा पहले पार्ट को मिले रिस्पॉन्स के बाद कुछ नई सीन शूट किए गए हैं जिससे ऑडियंस को अट्रैक्ट किया जा सके। इसके अलावा एकाध गाने भी शूट किए गए हैं जो अलग फील देने वाले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही इस तेलुगू मूवी पर बॉलीवुड में पहले बन चुकी है फिल्म
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 ने बिना टिकट बेचे कमा लिए 245 करोड़, पहले पार्ट से 100 करोड़ आगे है फिल्म

क्लैश से एक फिल्म को तगड़ा नुकसान

बता दें, धुरंधर के बाद धुरंधर 2 का धमाका तय माना जा रहा है। फिल्म क्रिटिक्स ट्रेड एनालिस्ट ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी है कि दूसरा पार्ट मेकर्स को जबरदस्त प्रॉफिट देने वाला है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही है। इसी दिन यश स्टारर फुइल्म टॉक्सिक भी आ रही है। दोनों फिल्मों के क्लैश से एक को भारी नुकसान होने की उम्मीद जताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक 600 करोड़ में बन रही फिल्म टॉक्सिक को नॉर्थ इंडिया में कम स्क्रीन मिलने की उम्मीद जताई गई है। इससे फिल्म के बिजनेस पर भारी असर पड़ने वाला है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।