Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21 Ranveer Singh Movie Earn More Than 1200 Crore India Gross Dhurandhar 2 Box Office Day 21 : धुरंधर 2 का जादू हुआ कम, फिल्म ने कमाए इतने करोड़, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar 2 Box Office Day 21 : धुरंधर 2 का जादू हुआ कम, फिल्म ने कमाए इतने करोड़

आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म धुरंधर 2 जो 19 मार्च को रिलीज हुई थी, अब उसकी कमाई में गिरावट आती जा रही है। फिल्म ने बुधवार को भी कम कमाई की है।

Wed, 8 April 2026 10:26 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar 2 Box Office  Day 21 : धुरंधर 2 का जादू हुआ कम, फिल्म ने कमाए इतने करोड़

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 द रिवेंज की कमाई में अब भारी गिरावट आती जा रही है। फिलहाल फिल्म के 12,917 शो चल रहे हैं और खबर लिखे जाने तक फिल्म ने बुधवार को 7.06 करोड़ की कमाई कर ली है। इस कमाई के साथ फिल्म ने भारत में ग्रॉस 1,245.54 करोड़ की कमाई कर ली है। नेट भारत में वहीं मूवी ने 1,040.43 करोड़ की कमाई की है।

फिल्म ने बनाया एक और रिकॉर्ड

वहीं सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने वर्ल्डवाइड कमाल किया हुआ है। धुरंधर 2 द रिवेंज अब 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वर्ल्डवाइड फिल्मों की लिस्ट में आ गई है। फिल्म फिलहाल 10वें नंबर पर है। टॉप 10 में सिर्फ एक ही फिल्म है, बाकी सभी यूएसए और चाइना की फिल्में हैं। इस कामयाबी से पता चलता है कि फिल्म को ना सिर्फ भारत बल्कि ग्लोबली काफी पसंद किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 की सक्सेस का आदित्य धर ने मुकेश को दिया क्रेडिट, बोले- इन्होंने मुझे…

धुरंधर 2 द रिवेंज की स्टोरी

धुरंधर 2 की बात करें तो आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी। वहीं इससे पहले धुरंधर का पहला पार्ट साल 2025 में आया था। फिल्म में जसकिरत की स्टोरी दिखाई गई है जो पाकिस्तान में घुसकर अपने देश की रक्षा के लिए स्पाई बनकर जाता है।

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म में रणवीर सिंह ने जसकिरत का किरदार निभाया है। उनके अलावा फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, संजय दत्त, सारा अर्जुन, दानिश पंदौर, गौरव गेरा भी अहम किरदार में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दीपिका ने ट्रोल को दिया जवाब, लिखा- मैंने ‘धुरंधर 2’ तुम सबसे पहले देख ली थी

बता दें कि धुरंधर आदित्य धर की दूसरी फिल्म थी बतौर डायरेक्टर, इससे पहले उन्होंने फिल्म उरी द सर्जिकल डायरेक्ट की थी जिसमें विकी कौशल लीड रोल में थे। यह फिल्म भी सुपरहिट थी। अब धुरंधर और धुरंधर 2 की सक्सेस के बाद ना सिर्फ दर्शक बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

टॉक्सिक से होने वाली थी टक्कर

वहीं धुरंधर 2 की पहले यश की फिल्म टॉक्सिक से टक्कर होनी थी। लेकिन मूवी रिलीज से पहले मेकर्स ने अनाउंस किया कि वे इस फिल्म को वर्ल्डवाइड रिलीज करना चाहते थे, लेकिन मिडल ईस्ट में चल रही दिक्कतों के कारण वे मूवी को पोस्टपोन कर रहे हैं। अब टॉक्सिक 4 जून को रिलीज होगी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2: मेकर्स ने बदला फिल्म का साउंड, थिएटर प्रिंट में अब नहीं सुनाई पड़ेंगी

आदित्य ने फिल्म की सक्सेस का क्रेडिट दिया मुकेश को

आदित्य ने सोशल मीडिया पर फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को पूरा क्रेडिट दिया है। आदित्य ने पोस्ट किया कि उनसे पहले तो मुकेश ने अपने नजरिए से धुरंधर 2 को पहले देख लिया था। यहां तक कि कहीं अगर आदित्य थोड़े संकोच में होते तो मुकेश उन्हें निडर होने का सपोर्ट देते। उन्होंने कहा कि कास्टिंग फिल्म का अहम हिस्सा है और वह मुकेश को शुक्रिया कहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।