जब खौफ से कांपे बादशाह, बोले- सुबह 4 बजे सुनसान सड़क पर बूढ़ी औरत मिली और...
सिंगर बादशाह के गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। अब उनका एक पॉडकास्ट वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहा है। इसमें बादशाह ने बताया है कि वह सुबह 4 बजे एक बूढ़ी औरत से मिले और फिर क्या हुआ...

रैपर सिंगर बादशाह एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें उन्होंने जीवन की एक घटना बताई है। बदशाह ने बताया कि सुबह 4 बजे सड़क पर उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे वह डर गए। इस क्लिप पर लोगों के कई तरह के रिऐक्शंस हैं। कई को लग रहा है कि बादशाह ने मनगढ़ंत कहानी बनाई है। वहीं कुछ को यह भी लग रहा है कि बदशाह को भगवान के दर्शन हो गए।
बादशाह से डरी महिला
बादशाह की यह क्लिप पॉडट्रेंड्स पॉडकास्ट की है। इसमें वह बोलते हैं, एक बहुत बुड्ढी आंटी छाता लेकर जा रही थीं। उनकी कमर झुकी सी थी। मैं कहीं तो जा रहा था। शायद स्टूडियो से लौट रहा था। मैं उनको देखकर निकल गया। आधे रास्ते में कुछ हुआ, मैं वापस आया। शीशा खोला। बारिश हो रही थी। मैंने पूछा कहां जा रहे हो? कहती हैं,मैं हॉस्पिटल जा रही हूं। मैंने कहा इतनी बारिश में रिक्शा पर बैठ जाओ। बोलीं मेरे पास पैसे नहीं हैं। मैंने कहा मैं छोड़ देता हूं। बोलीं, नहीं-नहीं मैं चली जाऊंगी। मैंने कहा ताई मैं छोड़ देता हूं। बोलीं, नहीं बेटे डर लगता है। क्या मोटिव होगा भाई। ऐसी दुनिया हमारी बन चुकी है।
4 बजे जा रही थी हॉस्पिटल
बादशाह आगे बोलते हैं, मैंने कहा, ना ना डर ना। मैंने कहा पैसे ले ले। मेरे पास बस 10 रुपये। आजकल पैसे रखता नहीं कोई। मेरे पास 10 रुपये थे। मैंने कहा आजा बैठ जा छोड़ देता हूं। कहती, आगे मंदिर वाली रोड है बस छोड़ दे। बात करते-करते मंदिर वाली रोड पता नहीं कहां चली गई। मैंने पूछा, जा कहां रही है आंटी तू? बोली, मेरा जो आदमी है ना, कंस्ट्रक्शन में काम करता है। उसका एक्स रे दिखाना है। मैंने कहा, 4 बजे एक्सरे कौन देखता है। कहती है, फिर साहब लोग चले जाते हैं। शिफ्ट चेंज हो जाती है। मैंने कहा, पैसे ले जा, 10 रुपये ही हैं, यही ले जा। उसने रख लिए।
बादशाह के उड़े तोते
बादशाह बोलते हैं कि वह उस महिला की दिल से मदद करना चाह रहे थे। उन्हें बुरा लग रहा था कि उनके पास इतना कुछ होकर भी वह कुछ नहीं कर पा रहे। उन्होंने फोन नंबर मांगा तो महिला बोली कि फोन नहीं है। वो महिला चली गई। जब यह बात उन्होंने घर आकर अपने पिता को बताई तो वह बोले, तुमने मदद कर दी ना। हो सकता है कोई फरिश्ता हो। कोई 10 रुपये 4 बजे क्यों लेकर जाएगा। बादशाह ने बताया कि जब उनके पापा ने ऐसा कहा तो वह बहुत बुरी तरह डर गए।
ट्रोल बोले- क्या स्क्रिप्ट है
बादशाह का यह वीडियो कुछ महीने पुराना है। यह अभी भी वायरल है और लोग इस पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, माता रानी थी इस रूप में। मंदिर वाली रोड... और भाई पैसे जरूर रखा कर अपने पास। एक ने लिखा है, भाई 50 रुपये बोल देता... शायद थोड़ा बिलीव कर लेते। स्क्रिप्ट बढ़िया है। एक कमेंट है, राधा रानी होंगी।




साइन इन