singer Badshah visited premanand maharaj ashram Vrindavan with his brother here is what he asked प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे रैपर बादशाह, देखें संत से मिली क्या सलाह, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे रैपर बादशाह, देखें संत से मिली क्या सलाह

कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के बाद सिंगर बादशाह भी प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। बादशाह ने महाराज से कुछ नहीं पूछा लेकिन उनके भाई ने अपने मन को परेशान करने वाले सवाल प्रेमानंदजी के सामने रखे।

Mon, 1 Sep 2025 10:12 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे रैपर बादशाह, देखें संत से मिली क्या सलाह

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज का सत्संग मनोरंजन इंडस्ट्री के लोगों को भी लुभा रहा है। शिल्पा शेट्ट के बाद सिंगर बादशाह भी उनके आश्रम पहुंचे। बादशाह के साथ उनके भाई थे। उन्होंने अपने मन का सवाल प्रेमानंदजी के सामने रखा। उन्होंने पूछा कि दुनिया में अगर सच की राह पर चलो तो अपने भी दूरी बना लेते हैं, ऐसे में क्या करें। इस पर प्रेमानंदजी ने उन्हें बहुत अच्छा जवाब दिया।

बादशाह के भाई का सवाल

बादशाह के भाई ने प्रेमानंदजी से पूछा, 'इंसान दुनिया में किसलिए आया है। हम सब भाई पहले ये सोचते थे कि दुनिया में सब एक-दूसरे की मदद करने आए हैं? इस दुनिया में जितने लोगों को सत्य सुनने की इच्छा है लेकिन जब सत्य बोलते हो तो रिश्ते दूर हो जाते हैं, प्यार भी दूर हो जाता है। लेकिन सत्य की चाह उठनी ही चाहिए, पर सत्य बोलते ही सब हट जाता है। ऐसा लगता है जैसे किसी ने श्राप दे दिया हो- इंसान खत्म हो जाता है, ना कर्म कर पाता है, ना अपना काम।'

प्रेमानंदजी न दिया ये जवाब

इस पर प्रेमानंदजी कहते हैं, थोड़ा सा इंसान अगर मजबूत है, उसका साथ भगवान देते हैं। संसार असत्य में लगा हुआ है, अगर तुम सत्य में लगोगे तो कोई पक्ष लेने वाला नहीं मिलेगा लेकिन वो पक्ष लेगा, जिसके पक्ष लेने मात्र से सब पक्षपाती बन जाएंगे। सच बोलकर लोगों के व्यवहार में कटुता मिलेगी लेकिन परमात्मा प्रसन्न होगा तो सब आपको नमन करेंगे। सत्य को कहीं ना कहीं आदर दिया जा रहा है वरना लोग यहां क्यों आते, ये विचार करो। संत-महात्मा सत्यमार्ग के ही पथिक हैं। इसलिए सत्य से निराशा ना हो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।