director manish gupta called akshaye khanna the most difficult person to work with read सनकी, सबकी बेइज्जती करता है…अक्षय खन्ना पर इस डायरेक्टर ने लगाए थे गंभीर आरोप, बताया-बुरा इंसान, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सनकी, सबकी बेइज्जती करता है…अक्षय खन्ना पर इस डायरेक्टर ने लगाए थे गंभीर आरोप, बताया-बुरा इंसान

अक्षय खन्ना अपनी फिल्म धुरंधर से तारीफें बटोर रहे हैं, लेकिन डायरेक्टर मनीष गुप्ता ने उनपर गंभीर आरोप लगाए थे। डायरेक्टर ने कहा था कि अक्षय खन्ना के साथ काम करना सबसे मुश्किल है, वो सनकी आदमी है जो सबकी बेइज्जती करता है।

Sun, 28 Dec 2025 03:42 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
सनकी, सबकी बेइज्जती करता है…अक्षय खन्ना पर इस डायरेक्टर ने लगाए थे गंभीर आरोप, बताया-बुरा इंसान

बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर के लिए खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म में एक्टर ने रहमान डकैत का यादगार किरदार निभाया है। लेकिन इस सफलता के बीच दृश्यम 3 से उनके बाहर होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। मेकर्स ने एक्टर पर लीगल एक्शन लेने की बात कही है। इस बीच अक्षय खन्ना के बारे में एक और डायरेक्टर का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में डायरेक्टर ने अक्षय खन्ना को अच्छा एक्टर, बुरा इंसान बताया। साथ ही कहा कि वो उनके साथ काम करना सबसे मुश्किल और बुरा अनुभव रहा।

डायरेक्टर ने बताई अक्षय खन्ना की चालाकी

अक्षय खन्ना ने सेक्शन 375 नाम की एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म में काम किया था। इस फिल्म की कहानी लिखने वाले मनीष गुप्ता का कॉस्मिक कनेक्शन पॉडकास्ट के साथ का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहे हैं। मनीष ने अपने इंटरव्यू में दावा किया था कि फिल्म सेक्शन 375 की कहानी ही नहीं बल्कि कोर्टरूम का ड्रामा वाला पूरा सीन उन्होंने ही शूट किया था। लेकिन प्रोड्यूसर और एक्टर अक्षय खन्ना की चालाकी की वजह से उन्हें सिर्फ फिल्म की कहानी लिखने का क्रेडिट दिया गया जबकि अधिकतर हिस्सा उन्होंने शूट किया था। मनीष ने कहा कि हमने अक्षय खन्ना जैसे एक्टर को सिर पर बैठा लिया है। वो कोई स्टार नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दृश्यम 3 में हुई इस धांसू एक्टर की एंट्री, अजय देवगन पर पड़ सकता है भारी
ये भी पढ़ें:धुरंधर की सक्सेस पर इसलिए चुप बैठे हैं रणवीर-अक्षय खन्ना, डोंगा ने बता दिया कारण
अक्षय खन्ना

किसी की बात नहीं सुनते अक्षय, डायरेक्टर ने बताया सनकी

मनीष ने कहा था, “अक्षय खन्ना बहुत ही मुश्किल आदमी है। मैंने जितने भी लोगों के साथ कभी काम किया है उसमें से वो सबसे मुश्किल आदमी है। वो इतना संकी है, इतना इतना आलसी और इतना मुश्किल सा माहौल क्रिएट करता है कि मतलब हर चीज उसके हिसाब से होनी चाहिए। किसी की बात सुनता नहीं है। सबकी बेइज्जती करता है।” मनीष गुप्ता ने आगे कहा, “एक्टर अच्छा है। एक अच्छा एक्टर होना और एक अच्छा इंसान होना, इसमें बहुत फर्क है। तभी वो एक्टर बहुत अच्छा है। उसके साथ कोई काम ही नहीं करना चाहता क्योंकि उनको पता है ये बहुत मुश्किल है और उसको कोई हीरो का रोल भी नहीं देना चाहता है। मैंने उसको हीरो का रोल दिया। इतना अच्छा स्क्रिप्ट उसको दिया। फिर भी इतना एहसान फरामोश।”

अक्षय पर लगाया ये आरोप

बता दें, मनीष गुप्ता ने अक्षय खन्ना पर आरोप लगाया था कि उनकी वजह से सेक्शन 375 के प्रोड्यूसर दबाव में थे। एक्टर की चालाकी की वजह से उन्हें क्रेडिट नहीं दिया गया। बुरा व्यवहार किया गया। ये इंटरव्यू 3 महीने पुराना है जब धुरंधर रिलीज नहीं हुई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।