box office of dhurandhar and kartik aaryan tu meri main tera main tera tu meri Box Office: धुरंधर की वर्ल्डवाइड कमाई से हिला बॉक्स ऑफिस, कार्तिक को नहीं मिली ऑडियंस, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Box Office: धुरंधर की वर्ल्डवाइड कमाई से हिला बॉक्स ऑफिस, कार्तिक को नहीं मिली ऑडियंस

धुरंधर ने एक दिन में कमा लिए इतने जितने कार्तिक आर्यन की फिल्म रिलीज के चार दिनों में नहीं कमा पाई। धुरंधर की धूम के आगे ये फिल्में फीकी पड़ गई हैं। वर्ल्डवाइड भी फिल्म धमाका कर रही है। जानिए आज रविवार का हाल।

Sun, 28 Dec 2025 10:44 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
Box Office: धुरंधर की वर्ल्डवाइड कमाई से हिला बॉक्स ऑफिस, कार्तिक को नहीं मिली ऑडियंस

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर की धूम 24 दिनों बाद तक जारी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। अपने चौथे रविवार को भी फिल्म की कमाई रुकी नहीं बल्कि और जबरदस्त हो रही है। हिंदी फिल्मों के इतिहास में ऐसा कम ही हुआ है कि कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चौथे हफ्ते में भी कई करोड़ों की कमाई के साथ धमाका कर रही हो। धुरंधर की कमाई की वजह से करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ अपने पैर नहीं पसार पा रही है।

धुरंधर की धूम के आगे फीकी पड़ी कार्तिक की फिल्म

25 दिसंबर को रिलीज हुई कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ से शायद मेकर्स को ज्यादा उम्मीदें थीं। इसलिए उन्होंने धुरंधर के धमाके के बीच ही अपनी फिल्म थिएटर तक पहुंचा दी। लेकिन अब मेकर्स को कमाई के रूप में सिर्फ निराशा मिल रही है। क्योंकि अपने पहले वीकेंड में फिल्म शानदार बिजनेस कर सकती थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। आज रविवार को फिल्म ने खबर लिखने तक सिर्फ 3.98 करोड़ का बिजनेस किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 के क्लैश से बचने के लिए ईद पर नहीं आ रही सलमान खान की फिल्म?
ये भी पढ़ें:कहानी के अंदर ट्विस्ट एंड टर्न्स…धुरंधर 2 में होगा ये धमाका
dhurandhar and tu meri main tera

कार्तिक की फिल्म का कलेक्शन

कार्तिक आर्यन की फिल्म ने 7.75 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। मेकर्स को उम्मीदें थीं कि वीकेंड आते-आते शायद फिल्म का बिजनेस तेजी से ऊपर उछलेगा। लेकिन अभी तक ऐसा हुआ नहीं। बल्कि इस कलेक्शन के बाद कमाई कम हो गई। शुक्रवार को फिल्म ने 5.25 करोड़, शनिवार को 5.5 करोड़ और आज रविवार को 3.98 करोड़ के साथ कुल 22.48 करोड़ कमा लिए हैं। हैरानी वाली बात ये है कि कार्तिक की फिल्म ने जितना कलेक्शन इन चार दिनों में किया है, धुरंधर ने उतनी कमाई अपने चौथे रविवार यानी आज की है।

धुरंधर की वर्ल्डवाइड

धुरंधर की कमाई की बात करें तो फिल्म ने अपने चौथे वीकेंड पर फिर से धमाका कर दिया है। शनिवार को 20.5 करोड़, रविवार यानी आज खबर लिखने तक 22.25 करोड़। इन 24 दिनों में कुल कमाई 690 करोड़ पहुंच गई है। कल तक ये फिल्म 700 करोड़ पार पहुंच जाएगी। वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो करीब 1075 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन हो गया है। आने वाले दिनों में ये फिल्म बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।