धुरंधर के शरारत गाने में दिखने के लिए सिंगर मधुबंती ने रखी थी एक शर्त, अब खोला सीक्रेट
धुरंधर के गाने शरारत में दो डांसर्स के अलावा इसकी दोनों सिंगर भी दिखाई दी हैं। अब सिंगर मधुबंती बागची ने बताया है कि वह नहीं चाहती थीं कि स्क्रीन पर दिखें लेकिन आदित्य धर ऐसा चाहते थे लेकिन मधुबंती ने एक शर्त रखी थी।

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर के साथ इसके गाने भी खूब पसंद किए गए। मूवी के सारे गाने चार्टबस्टर रहे है और कई रील्स बनाई गईं। इनमें शरारत गाना भी शामिल है। इस गाने में फिल्म की कास्ट के अलावा कई लोग दिखे हैं। डांसर के तौर पर आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा वहीं सिंगर्स मधुबंती बागची और जैस्मिन सैंडलस भी हैं। अब मधुबंती ने बताया है कि वह इस गाने में दिखना नहीं चाहती थीं लेकिन आदित्य धर की जिद थी। हालांकि गाने में आने के लिए मधुबंती ने एक शर्त रखी थी।
गाने में आने में थी झिझक
यूट्यूब चैनल फीवर एचएम से बातचीत में मधुबंती बोलीं, 'मैं संकोच में थी। मैं सिर्फ स्टूडियो जाने और घर पर रहने के अलावा हर चीज में संकोच करती हूं। हर दूसरी चीज पर मैं हेजिटेशन करूंगी और पूछूंगी, 'क्यों?' मैंने आदित्य धर से पूछा, 'क्यों? आपके पास गाने में बहुत से लोग हैं, एक्टर्स, डांसर्स और बाकी लोग।' वह जो चाहते हैं उसे लेकर बहुत दृढ़ निश्चयी हैं तो फिर ज्यादा विरोध करने के लिए कुछ बचता नहीं है। उन्होंने कहा, मैं ऐसा चाहता हूं और मैंने कहा, ठीक है।
मधुबंती ने रखी थी ये शर्त
मधुबंती ने यह भी बताया कि गाने में दिखने के लिए उन्होंने एक शर्त भी रखी थी। वह बोलीं, 'मेरी सिर्फ ये शर्त थी कि मुझसे डांस मत करवाना। क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि लोग वो देखें।'
जब मधुबंती ने पहली बार सुना गाना
मधुबंती इंडियन सिंगर और कम्पोजर हैं। सारेगामा ऑफिशियल की एक क्लिप में मधुबंती बता चुकी हैं कि जब पहली बार उन्होंने ये गाना सुना तो उनका क्या रिएक्शन था। मधुबंती बोलीं, 'इस गाने के कम्पोजर शास्वत हैं। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह मुझे कोई ब्रीफ नहीं देते हैं। जैस्मिन ने इसके कुछ टुकड़े गाए थे तो मैंने जब ये गाना सुना तो इसमें जबरदस्त एनर्जी थी। मैं इस गाने का हिस्सा बनने के लिए सुपर एक्साइटेड थी। उन्होंने यह भी बताया कि सेट्स पर बहुत एनर्जेटिक वाइब थी। लड़कियों ने जो डांस मूव्स किए थे वो बहुत पसंद आए थे। पूरी टीम काफी व्यवस्थित थी।'
मधुबंती ने गाए ये गाने
मधुबंती बॉलीवुड की कई फिल्मों में गाने गा चुकी हैं। उनका गाना ‘उई अम्मा, हाय हाय मैं तो मर गई’ भी काफी पसंद किया गया। बर्बादियां, बुर्ज खलीफा.., नजरिया की मारी (हीरामंडी) लव आज कल के शायद जैसे गाने भी मधुबंती ने गाए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन