Dhurandhar Movie Fa9la Rehman Dakait entry Full Song lyrics hindi meaning Balochi BGM Music Dhurandhar: सिर चढ़कर बोल रहा रहमान डकैत का खोश फस्ला गाना? इसका मतलब भी जान लीजिए, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar: सिर चढ़कर बोल रहा रहमान डकैत का खोश फस्ला गाना? इसका मतलब भी जान लीजिए

Fa9la Song Lyrics: धुरंधर का Fa9la गाना अगर आपके भी सिर चढ़कर बोल रहा है और म्यूजिक, बीट्स के सिवाय कुछ समझ नहीं आ रहा है तो हम आपकी मुश्किल आसान कर देते हैं। अब तक थोड़ी-बहुत लिरिक्स आपके समझ आ गई होगी। अब इस गाने का मतलब भी जान लीजिए।

Mon, 15 Dec 2025 08:51 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar: सिर चढ़कर बोल रहा रहमान डकैत का खोश फस्ला गाना? इसका मतलब भी जान लीजिए

धुरंधर फिल्म में रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना का Fa9la डांस इंस्टाग्राम की हर रील पर छाया हुआ है। कई लोग लूप पर बैक-टु-बैक सुन रहे हैं। कुछ लिरिक्स ना समझ आने पर परेशान हैं। वीकेंड पर लोग ताबड़तोड़ यह मूवी देखने गए इसके बाद धुरंधर के फस्ला गाने की लिरिक्स और इसके अर्थ को खूब खोजा जा रहा है। जाहिर सी बात है कि यह गाना इस साल क्रिसमस और न्यू इयर पार्टी में डीजे की शान बनने वाला है। अगर आपको भी ये अरबी रैप ट्रैक पसंद आया है तो यहां फस्ला (Fa9la) का मतलब, इस गाने की हिंदी में लिरिक्स और इसका मतलब जरूर सीखना चाहिए।

बहरीनी रैप है Fa9la गाना

धुरंधर में अक्षय खन्ना यानी रहमान डकैत काले कपड़ों और ब्लैक गॉगल में मुस्कुराते हुए एक वाइब के साथ एक फंक्शन में एंट्री लेते हैं। साथ में फास्ला गाना बज रहा होता है। अक्षय की एंट्री इतनी धांसू है कि उनके पीछे रणवीर सिंह पर भी किसी का ध्यान नहीं जाता है। धुरंधर का गाना Fa9la टॉप ट्रेंडिंग चार्ट्स में। गाने की डिटेल में जाएं तो यह एक बहरीनी अरबी रैप ट्रैक है। सॉन्ग को रैपर फ्लिपेराची (Flipperachi) और डैफी (Daffy) ने गाया है और डीजे आउटलॉ (DJ Outlaw) ने म्यूजिक दिया है।

जानें क्या है Fa9la का मतलब

गाने का मतलब भारत के लोगों को समझ में नहीं आ रहा। ज्यादातर लोगों के मन में सवाल है कि Fa9la का प्रननसिएशन क्या है और इसका अर्थ क्या है। अरबी में, खासकर बहरीनी भाषा में FA9LA (फ़स्ला) का मोटा-मोटा मतलब होता है- मौज-मस्ती, वाइब, फन टाइम, धमाल या हाई एनर्जी मोमेंट। इसे आप मस्ती के उस टाइम के तौर पर ले सकते हैं जब आप पागलपन के मूड में होते हैं।

धुरंधर में कहां हुआ है इस्तेमाल

फास्ला एक पार्टी ट्रैक है लेकिन इसे अक्षय खन्ना के खतरनाक किरदार रहमान डकैत की एक दमदार और स्टाइलिश एंट्री सीन के लिए बैकग्राउंड गाने के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। इस गाने ने उनकी प्रजेंस को काफी दमदार बना दिया है क्योंकि गाने की हाई बीट्स अचानक आपका मूड बदल देती हैं।

क्या है लिरिक्स का मतलब

याखी दूस दूस-अरे भाई, जोर लगाओ, जोर लगाओ (या आगे बढ़ो, आगे बढ़ो)

इंदी खोश फस्ला- मेरा एक शानदार वाइब (मजेदार टाइम) चल रहा है

याखी तफूज तफूज- अरे भाई, तुम जीतोगे, तुम जीतोगे

वल्लाह खोश रक्सा- कसम से (अल्लाह की कसम), यह एक अद्भुत डांस है!

इंदी लक रक्सा कवीया या अलहबीब- मेरे प्यारे (प्रिय), मेरे पास तुम्हारे लिए एक जबरदस्त डांस है

इस्माहा सबूहा ख़तबहा नसीब- इसका नाम 'सबूहा' है, और उसका नसीब (किस्मत/जीवनसाथी) तय हो गया है

मिड येदक जिंक बटाती कफ़- अपना हाथ बढ़ाओ जैसे तुम ताली बजाने वाले हो

वा हे़ज़ जित्फ़िक हील ख़ल्लिक शदीद- और अपने कूल्हों को ज़ोर से हिलाओ, मज़बूत बने रहो

आतीनी रक़्सत अल-फ़रीसा- मुझे 'प्रेस' वाला डांस करके दिखाओ

ज़िद अलीहा श्वाय इंदी बीज़ा- थोड़ा और करो, मेरे पास 'बीज़ा' (शायद 'वीज़ा' या इनाम) है

हक़ अल-मुह्तर इल्लि नआरिफ़ुह सईदा- यह उस सम्मानित व्यक्ति का अधिकार है जिसे हम जानते हैं, सईदह

इल्लि मसव्विल्ली फ़ीहा अना हेबा- जिसे मैंने (सईदह को) एक उपहार दिया है

इल स्विली रक्सा- आओ, मेरे लिए डांस करो

बिया आतीनी वाहिद कर्क यल्ला- मुझे 'कर्क' (शायद एक ड्रिंक) दो, चलो!

यिबा तिसअ सैयारा बेलीस यल्ला- उसे पुलिस की कार चाहिए, चलो!

यल्ला-चलो!

सूली रक्सा तानिया-मेरे लिए एक और डांस करो

रक़्सत अल-बतरीक वला सिक्स-एट -पेंगुइन डांस या फिर 6/8 ताल वाला डांस

हिंदी बोलने वाले लोग ऐसे गा सकते हैं

याखी दूस दूस इंदी खोश फस्ला

याखी तफूज तफूज वल्लाह खोश रक्सा

याखी दूस दूस इंदी खोश फस्ला

याखी तफूज तफूज वल्लाह खोश रक्सा

इंदी लक रक्सा कवीया या अल-हबीब

इस्माहा सबूहा ख़तबहा नसीब

मिड येदक जिंक बटाती कफ़

वा हे़ज़ जित्फ़िक हील ख़ल्लिक शदीद

आतीनी रक़्सत अल-फ़रीसा

ज़िद अलीहा श्वाय इंदी बीज़ा

हक़ अल-मुह्तर इल्लि नआरिफ़ुह सईदा

इल्लि मसव्विल्ली फ़ीहा अना हेबा

इल स्विली रक्सा

बिया आतीनी वाहिद कर्क यल्ला

यिबा तिसअ सैयारा बेलीस यल्ला

यल्ला

सूली रक्सा तानिया

रक़्सत अल-बतरीक वला सिक्स-एट

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रहमान डकैत ने शक में किया था मां का खून? ये है पाकिस्तानी गैंगस्टर की कहानी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर बनेगी 2025 की सबसे बड़ी हिट? देखें 7 दिन में छावा और एनिमल की कमाई

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।