आदित्य धर ने किया कन्फर्म, धुरंधर द रिवेंज के बाद आएगी धुरंधर 3? शेयर किया पोस्ट
Dhurandhar The Revenge: आदित्य धर ने ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने उस पोस्ट में अपने फैंस को एक हिंट भी दिया है।

‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर द रिवेंज’ के डायरेक्टर आदित्य धर ने पोस्ट शेयर कर फैंस से रिक्वेस्ट की है। उन्होंने लिखा, ‘प्लीज स्पॉइलर शेयर मत कीजिएगा।’ इतना ही नहीं, आदित्य धर ने फैंस को एक हिंट भी दिया है। उन्होंने कहा कि क्रेडिट्स के खत्म होने के बाद एक लिए सरप्राइज है इसलिए आखिरी तक अपनी सीट्स पर बैठे रहिएगा। आदित्य धर की इस बात से लोग अनुमान लगा रहे हैं कि ‘धुरंधर 3’ आने वाली है और उसकी कहानी का हिंट पोस्ट क्रेडिट सीन्स में मिलेगा।
क्या कह रही हैं रिपोर्ट्स?
कुछ दिन पहले वैरायटी इंडिया ने एक रिपोर्ट पब्लिश की थी जिसमें ये दावा किया गया था कि जियो स्टूडियोज ने आदित्य धर से 'धुरंधर 3' पर काम शुरू करने का आग्रह किया है। पहले तो मेकर्स कन्फ्यूज थे, किंतु ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की एडवांस बुकिंग देखने के बाद मेकर्स अब इस यूनिवर्स को और आगे बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।
कितनी हुई है एडवांस बुकिंग?
‘धुरंधर 2’ 18 मार्च को रिलीज हो रही है, लेकिन शाम को। इसलिए मेकर्स 18 मार्च को फिल्म का ‘ओपनिंग डे’ नहीं मान रहे हैं। वे इसे 18 मार्च के शोज को पेड प्रिव्यू कह रहे हैं। पेड प्रिव्यू की एडवांस बुकिंग के जरिए मेकर्स ने 44.25 करोड़ कमाए हैं। वहीं ओपनिंग डे यानी 19 मार्च की 7 लाख से ज्यादा टिकट्स बिकी हैं और फिल्म 33.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब अगर विदेश में हो रही फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म ने वहां से 75 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि बटोरी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन