धुरंधर Fa9la सॉन्ग पर ऐसा था अक्षय खन्ना का रिएक्शन, साथी एक्टर ने बताया शूटिंग का हाल
धुरंधर में अक्षय खन्ना के साथ वायरल डांस करने वाले एक्टर ने सीन शूट होने के दौरान का एक मजेदार किस्सा बताया है। एक्टर ने गाने पर अक्षय खन्ना के रिएक्शन के बारे में भी बात की है। फिल्म का Fa9la सॉन्ग वायरल हो गया है।

अक्षय खन्ना अपनी फिल्म धुरंधर के लिए खबरों में बने हुए हैं। चौतरफा एक्टर की दमदार एक्टिंग की तारीफ हो रही है। उनका निभाया किरदार रहमान डकैत वायरल हो गया है। खासकर फिल्म में Fa9la गाने पर उनका एंट्री सीन सोशल मीडिया पर तूफान ले आया है। रील्स वायरल हो रहे हैं। सेलेब्स ने एक्टर के काम की तारीफ की है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने को शूट करते समय अक्षय खन्ना जानते थे कि उन्होंने कमाल कर दिया है। इस बारे में उनके साथ काम कर चुके एक्टर हिरव मेहता ने बताया।
ऐसे शूट हुआ था सॉन्ग
NDTV के साथ बातचीत में फिल्म में छोटे किरदार में नजर आ चुके एक्टर हिरव मेहता ने वायरल Fa9la सॉन्ग पर अक्षय खन्ना के रिएक्शन के बारे में बात की। खास बात ये है कि गाने में अक्षय खन्ना के पीछे और रणवीर के साथ वो खुद भी थे। हिरव ने कहा, “जब हम Fa9la गाने की शूटिंग कर रहे थे, सेट बेहद खूबसूरत और ग्रैंड लग रहा था। हमारे चारों ओर बहुत सारे लोग थे। चलने का सीन स्लो मोशन में फिल्माया गया, फिर हम झोपड़ी में दाखिल हुए और अक्षय खन्ना सर ने डांस को अपने अंदाज में किया। उन्हें इसमें बहुत मजा आ रहा था। शूटिंग के दौरान ही मुझे यह एहसास हो गया था कि यह सीन यादगार रहेगा।”
अक्षय ने कमाल कर दिया
हिरव ने आगे ये भी बताया कि Fa9la गाने का हुक स्टेप एक्टर ने खुद किया था। वो कहते हैं, “सच कहूं तो, हुक-स्टेप पूरी तरह से इम्प्रोवाइज्ड था। अक्षय सर की पर्सनालिटी बहुत शांत और संयमित है, इसलिए भले ही सीन शानदार शूट हुआ, सेट पर उनकी एक्साइटमेंट का पता नहीं चलता। लेकिन मुझे यकीन है कि अंदर ही अंदर उन्हें पता था कि उन्होंने कमाल कर दिया है।” हिरव ने बताया कि सेट पर ही अक्षय खन्ना से उनकी मुलाकात हुई थी। वो अपने किरदार में डूबे हुए थे और शॉट देने के तैयार थे। तभी वो उनके पास गए और खुद की पहचान करवाई। हिरव के लिए छोटी मुलाक़ात बेहद खास थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन