actor ranjeet dance moves on ashaye khanna viral fa9la video watch अक्षय खन्ना के Fa9la डांस पर एक्टर रंजीत ने दिखाया अपना स्टाइल, बोले-लड़कियां मुझे नचाती रहती हैं, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अक्षय खन्ना के Fa9la डांस पर एक्टर रंजीत ने दिखाया अपना स्टाइल, बोले-लड़कियां मुझे नचाती रहती हैं

फिल्म धुरंधर से अक्षय खन्ना का एंट्री सॉन्ग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। अब इसी ट्रेंड को बॉलीवुड विलेन एक्टर रंजीत ने फॉलो करते हुए अपना डांस वीडियो शेयर किया है। एक्टर ने इस नए वर्जन को यूजर्स पसंद कर रहे हैं।

Mon, 15 Dec 2025 07:12 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
अक्षय खन्ना के Fa9la डांस पर एक्टर रंजीत ने दिखाया अपना स्टाइल, बोले-लड़कियां मुझे नचाती रहती हैं

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर से अक्षय खन्ना का एंट्री सॉन्ग Fa9la सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने पर कई रील्स और वीडियो बन रहे हैं। अब इस ट्रेंड को बॉलीवुड के विलेन एक्टर रणजीत ने भी फॉलो किया है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें Fa9la पर अपने ही अंदाज में डांस करते हुए देखा जा सकता है। एक्टर के डांस स्टेप भी उनके फैंस को पसंद आ रहे हैं।

रंजीत का डांस

ये मौका था रंजीत की पोती दीया के जन्मदिन का। इस मौके पर पौती ने ना सिर्फ एक्टर से डांस करवाया बल्कि अक्षय खन्ना का वायरल डांस स्टेप भी करना पड़ा। रंजीत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “लड़कियां तो मुझे नचाती ही रहती हैं। अब देखो मेरी 6 साल की पोती दीया ने क्रेजी बनाकर अपने जन्मदिन पर डांस कराया और मुझे पसंद आया। आप लोग भी बच्चों के साथ ऐसा ही करो-फिट रहोगे।” इस वीडियो पर रंजीत के लुक और उनके डांस की तारीफ हो रही है। यूजर ने एक्टर को असली स्टार बताया। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि रंजीत अपने दौर के फिल्मी रहमान डकैत थे। एक्टर के फैंस उनका ये अंदाज पसंद कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विक्की कौशल की छावा से अक्षय खन्ना का लुक वायरल, पहचानना हुआ मुश्किल

धुरंधर का धमाका

बता दें, धुरंधर इस समय सबसे चर्चित फिल्म बनी हुई है। फिल्म में रणवीर सिंह ने लीड किरदार निभाया है लेकिन अक्षय का किरदार रहमान डकैत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोचिया ,मीडिया पर उनका एंट्री वीडियो Fa9la गाने के साथ वायरल हो गया है। एक्टर का स्वैग पसंद किया जा रहा है। फिल्म की कमाई की बात करने तो जाते हुए साल में धुरंधर ने कमाई का धमाका किया है। सिर्फ 10 दिनों में ये फिल्म 350 करोड़ से ऊपर पहुंच गई है। आने वाले दिनों में कमाई दोगुन होने की खबर है। आदित्य धर के डायरेक्शन की तारीफ हो रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।