Anurag Basu On Ranbir Kapoor Lord Rama's look in Ramayana said Its very courageous of him to say yes रामायण में रणबीर कपूर के भगवान राम के लुक पर बोले अनुराग बसु, कहा-'हां कहना बहुत हिम्मत वाला काम है क्योंकि...', Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रामायण में रणबीर कपूर के भगवान राम के लुक पर बोले अनुराग बसु, कहा-'हां कहना बहुत हिम्मत वाला काम है क्योंकि...'

नितेश तिवारी की इस फिल्म में रणवीर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। रणवीर का रामायण से भगवान राम के रूप में लुक 2 अप्रैल को मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट में दिखाया गया। इससे पहले, लॉस एंजिल्स में कुछ चुनिंदा दर्शकों को उनके लुक की एक झलक भी दिखाई गई थी।

Mon, 20 April 2026 06:50 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
रामायण में रणबीर कपूर के भगवान राम के लुक पर बोले अनुराग बसु, कहा-'हां कहना बहुत हिम्मत वाला काम है क्योंकि...'

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। नितेश तिवारी की इस फिल्म में रणवीर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। रणवीर का रामायण से भगवान राम के रूप में लुक 2 अप्रैल को मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट में दिखाया गया। इससे पहले, लॉस एंजिल्स में कुछ चुनिंदा दर्शकों को उनके लुक की एक झलक भी दिखाई गई थी। जहां, पर कुछ लोगों ने रणबीर के लुक की तारीफ की, वहीं कुछ लोग कम सहमत थे और उन्हें रोल के लिए मिसफिट कहा। ऐसे में अब, फिल्ममेकर अनुराग बसु ने रणबीर के भगवान राम के किरदार पर अपना रिएक्शन दिया।

रणबीर के भगवान राम के लुक पर बोले अनुराग

रणबीर कपूर, अनुराग बसु संग कमा कर चुके हैं। रणबीर ने अनुराग की फिल्म बर्फी में काम किया है। ऐस में अनुराग रामायण में रणबीर के लुक की तारीफ करते हुए कहा, 'जब रणबीर ने फिल्म साइन की थी, तो मैंने उन्हें राम के रोल में जिस तरह से सोचा था और जो मुझे उम्मीद थी, वह बहुत अच्छा था। मुझे उम्मीद थी कि रणबीर ऐसे ही दिखेंगे, क्योंकि उन्हें चैलेंज पसंद हैं। यह बहुत मुश्किल था, और राम का रोल करने के लिए उस कैरेक्टर में ढलने के लिए आपको बहुत हिम्मत चाहिए।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस वीकेंड ओटीटी पर आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, आने वाली हैं 6 धांसू फिल्में-सीरीज

एक एक्टर के लिए हां कहना बहुत हिम्मत वाला काम है

फिल्ममेकर अनुराग बसु ने आगे रणबीर के रोल करने के फैसले को हिम्मत वाला बताया, और कहा, 'एक एक्टर के लिए हां कहना बहुत हिम्मत वाला काम है, क्योंकि हमारी इंडस्ट्री में लोग एक्टर्स को एक बॉक्स में रखते हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि यह उनकी बहुत हिम्मत वाली बात है। मैंने फिल्म और तस्वीरों में जो कुछ भी देखा है, उससे लगता है कि उन्होंने कमाल का काम किया है। मैं इसका इंतजार कर रहा हूं।'

राम के रोल के लिए डर रहे थे रणवीर

लॉस एंजिल्स के इवेंट के दौरान, जहां टीजर पहली बार दिखाया गया था, रणबीर ने बताया कि शुरू में वह रामायण में यह रोल करने में हिचकिचा रहे थे। उन्हें डर था कि शायद वह इसे नहीं कर पाएंगे। हालांकि, उनकी बेटी राहा के जन्म ने उनके नजरिए में बदलाव ला दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टॉप 10 एक्ट्रेसेस की लिस्ट, साउथ की हसीनाओं को पछाड़ आगे निकली दीपिका-आलिया

ऐसा था रामायण का टीजर

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुए रामायण के टीजर को मिले-जुले रिव्यू मिले थे। यह मुख्य रूप से भगवान राम के रूप में रणबीर के लुक पर फोकस था, जिसमें उनके किरदार का योद्धा वाला पहलू और उनकी सादगी दोनों को दिखाया गया था। टीजर में लंका और अयोध्या के शानदार विज़ुअल्स के साथ-साथ राम के वनवास के समय को भी हाईलाइट किया गया था। रणबीर के लुक के अलावा, फिल्म के VFX को लेकर भी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं, कुछ दर्शकों ने असुरों की तुलना द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स और गेम ऑफ थ्रोन्स में देखे गए असुरों से की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टॉप 10 की एक्टर्स की लिस्ट देख हो जाएंगे खुश, पहली बार हुई इस एक्टर की एंट्री

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।