bigg boss 15 update afsana khan refuses to leave the show even after eviction order - Entertainment News India Bigg Boss 15 Update: अफसाना खान का ड्रामा, ‘बिग बॉस’ के आदेश के बाद भी शो छोड़ने से किया इंकार, Entertainment Hindi News - Hindustan
More

Bigg Boss 15 Update: अफसाना खान का ड्रामा, ‘बिग बॉस’ के आदेश के बाद भी शो छोड़ने से किया इंकार

‘बिग बॉस 15’ में पंजाबी सिंगर अफसाना खान ने शो की शुरुआत में खूब ड्रामा किया था। जब सलमान खान ने उन्हें समझाया तो उन्होंने खुद पर कंट्रोल किया और थोड़ा शांत भी रहीं लेकिन अब एक बार फिर से...

Fri, 12 Nov 2021 11:09 AMShrilata लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share
Bigg Boss 15 Update: अफसाना खान का ड्रामा, ‘बिग बॉस’ के आदेश के बाद भी शो छोड़ने से किया इंकार

बिग बॉस 15’ में पंजाबी सिंगर अफसाना खान ने शो की शुरुआत में खूब ड्रामा किया था। जब सलमान खान ने उन्हें समझाया तो उन्होंने खुद पर कंट्रोल किया और थोड़ा शांत भी रहीं लेकिन अब एक बार फिर से अफसाना अपनी पुरानी हरकतों पर लौटती दिखीं। घर में अपने दोस्तों उमर रियाज, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के साथ अनबन के बाद वह अपनी खीझ दूसरे घरवालों पर निकालती दिखीं।

घरवालों से लड़ पड़ीं अफसाना

अफसाना खान वीआईपी रूम में एंट्री के लिए किए गए टास्क से बाहर हो चुकी थीं। उन्होंने राजीव अदातिया पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया। घर के सदस्यों का कहना था कि वह वूमेन कार्ड खेल रही हैं। इस दौरान जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश भी की लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनीं। अफसाना यहीं नहीं रुकतीं वह कहती हैं कि शमिता शेट्टी अपने भाई राजीव का इस्तेमाल कर रही हैं। उन्होंने शमिता को ‘मेंटल’ और ‘फेक’ कहा। 

‘बिग बॉस’ की प्रॉपर्टी तोड़ी

वह ‘बिग बॉस’ की प्रॉपर्टी तोड़ने लगती हैं और चाकू लेकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती हैं। थोड़ी देर बाद ‘बिग बॉस’ उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाते हैं और उन्हें घर से बाहर जाने के लिए कहते हैं। अफसाना ने बाहर निकलने से इनकार कर दिया। उन्हें बाहर निकालने के लिए कन्फेशन रूम में कुछ लोगों को भेजा भी गया लेकिन अफसाना  मना कर देती हैं। वह अड़ी रहती हैं कि वह घर से अकेली नहीं निकलेंगी और राजीव को साथ ले जाएंगी। 

क्या शो से बाहर होंगी अफसाना

अफसाना कहती हैं कि वह घर से बाहर होने के बाद राजीव पर केस करेंगी। ‘बिग बॉस’ जब अफसाना के एविक्शन का ऐलान करते हैं तब राजीव रोने लगते हैं और कहते हैं कि वह दिल की बुरी नहीं है। अब आगे क्या होता है यह अगले एपिसोड में पतला चलेगा।
 

लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।