afsana khan calls shamita shetty buddhi aurat and big boss 15 makers biased after her eviction अफसाना खान ने शमिता शेट्टी को कहा- बुड्ढी, घटिया औरत, किए बिग बॉस से जुड़े शॉकिंग खुलासे
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनअफसाना खान ने शमिता शेट्टी को कहा- बुड्ढी, घटिया औरत, किए बिग बॉस से जुड़े शॉकिंग खुलासे

अफसाना खान ने शमिता शेट्टी को कहा- बुड्ढी, घटिया औरत, किए बिग बॉस से जुड़े शॉकिंग खुलासे

अफसाना खान ने बिग बॉस से जुड़े शॉकिंग खुलासे किए हैं। उनका कहना है कि मेकर्स शमिता के पक्ष में हैं साथ ही अपने टॉर्चर की बात भी...

Kajal SharmaTue, 23 Nov 2021 03:36 PM
1/9

afsana khan

पंजाबी सिंगर अफसाना खान बिग बॉस 15 का हिस्सा बनकर हिंदी दर्शकों के बीच भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। जब उनके शो में आने की खबर आई थी तो लोगों को उनको शहनाज गिल जैसे एंटरटेनमेंट की उम्मीद थी हालांकि उनके नाम के साथ कई कॉन्ट्रोवर्सीज जुड़ गईं। अब घर से बाहर आकर उन्होंने कई शॉकिंग खुलासे किए हैं।

2/9

afsana khan

अफसाना खान बिग बॉस के इस सीजन की कॉन्ट्रोवर्शल सदस्यों में से हैं। घर के अंदर उन्होंने चाकू से खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो उन्हें बाहर कर दिया गया। अब अफसाना ने बिग बॉस के घर, शमिता शेट्टी और उमर रियाज के बारे में बातचीत की।

3/9

afsana khan

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अफसाना ने कहा, मेरा घर से इविक्शन गलत था। मुझे घर से निकलने का दुख नहीं है क्योंकि अपनी फैमिली से मिलने वाली थी। अफसाना ने कहा कि उन्हें दुख है कि उनका इविक्शन एक इंसान के कहने से हुआ न कि बिग बॉस की मर्जी से। उन्होंने इस फैसले को गलत बताया।

4/9

shamita shetty

अफसाना ने बताया कि उनसे हर कोई कह रहा है कि उनके निकलने के बाद शो काफी डल हो गया। अगर बिग बॉस उन्हें दोबारा बुलाते हैं तो वह लोगों का एंटरटेनमेंट करेंगी। अफसाना ने कहा, अगर मैं लौटी तो उस घटिया औरत और आंटी शमिता शेट्टी से किसी तरह की बात नहीं करूंगी।

5/9

umar riaz

अफसाना ने कहा कि उन्हें उम्मीदें थीं कि उमर रियाज रोप टास्क में उन्हें सपोर्ट करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अफसाना ने बताया, मैं बहुत हर्ट हुई। उन्होंने बाद में कहा कि वह मुझे वीआईपी रूम में चाहते थे लेकिन आखिरी वक्त पर फैसला बदल गया।

6/9

shamita shetty

अफसाना ने कहा, शमिता अपने भाई से मुझे टॉर्चर करवा रही थीं। बीड कलेक्ट करने वाले टास्क में राजीव मेरे पीछे वॉशरूम एरिया तक आ गए और मेरा हाथ पकड़ लिया। टीवी पर ये सब नहीं दिखाया गया। मैं चिढ़ गई और मैंने कहा कि मेरे पास बीड्स नहीं हैं। अगर मेरे पास आओगे तो शर्ट खोलकर तुमको दिखा दूंगी। इस बात को गलत तरीके से लिया गया।

7/9

afsana khan

अफसाना ने शमिता के लिए कहा कि वह खुद वल्गर कपड़े पहनती हैं और मुझे संस्कार सिखा रही थीं। मुझे पता है कि उनका टाइम ओवर हो गया। उन्हें अब कोई काम नहीं देने वाला। शमिता का टाइम ओवर हो गया उस बुड्ढी औरत को कोई काम नहीं देने वाला।

8/9

afsana khan

अफसाना ने बिग बॉस पर बायस्ड होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सिर्फ मैं ही नहीं हर कोई कह रहा है कि बिग बॉस शमिता का फेवर कर रहे हैं। शमिता खुद को बॉस समझने लगी हैं। सबको कंट्रोल करती हैं और ऐटिट्यूड झाड़ती घूमती हैं। मैंने चाकू लेकर बिग बॉस से रिक्वेस्ट की थी कि मैं फेक लोगों के साथ नहीं रहना चाहती, मुझे कॉन्फ्रेंस रूम में बुलाएं।

9/9

afsana khan

अफसाना ने बताया कि सबने उनको टॉर्चर किया, खासतौर पर शमिता शेट्टी ने। उन्होंने कहा, बिग बॉस में आने से पहले ही मुझे पैनिक अटैक की समस्या थी। किसी ने मेरी मेंटल स्टेट को नहीं समझा बल्कि फायदा उठाया।