पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर है संजय दत्त का जबरा फैन, गिफ्ट में दिया गोल्ड-प्लेटेड iPhone 17, कीमत जानकर होंगे हैरान
संजय 'धुरंधर' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म में संजय ने पाकिस्तान के एसपी चौधरी असलम का रोल निभाया है। उनके इस दबंग किरदार को काफी पसंद किया गया। संजय की एक्टिंग के दीवाने भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के लोग भी हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय दत्त उन स्टार्स में से हैं जो प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। संजय हमेशा ही किसी न किसी वजह से खबरों में छाए रहते हैं। इन दिनों संजय 'धुरंधर' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म में संजय ने पाकिस्तान के एसपी चौधरी असलम का रोल निभाया है। उनके इस दबंग किरदार को काफी पसंद किया गया। संजय की एक्टिंग के दीवाने भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के लोग भी हैं। उनका एक ऐसा ही जबरा फैन पाकिस्तान में हैं। उसने संजय को एक ऐसा अनोखा और कीमती तोहफा दिया, जिसकी कीमत सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। आइए जानते हैं कौन है वो जबरा फैन और उसने एक्टर को क्या दिया?
संजय को पाकिस्तानी फैन ने दिया कीमती तोहफा
दरअसल, बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की मुलाकात हाल ही में दुबई में पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर्सनैलिटी काशिफ जमीर से हुई। जमीर पाकिस्तान में टिक टॉक बनाने के लिए काफी फेमस हैं। संजय के लिए जमीर की दीवानगी का आप अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने एक्टर को बेहद कीमती तोहफा दिया। जी हां, मुलाकात के दौरान काशिफ ने संजय दत्त को एक गोल्ड-प्लेटेड IPhone 17 और बेशकीमती घड़ी गिफ्ट में दे दी। इस दौरान का का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
संजय की पत्नी को भी दिया कीमती तोहफा
बताया जा रहा है कि यह मुलाकात दुबई में हुई थी, जहां इन्फ्लुएंसर ने खुद बॉलीवुड स्टार को यह शानदार फोन गिफ्ट किया। ऑनलाइन वायरल हो रहे वीडियो में दोनों को एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए देखा जा सकता है; इस मुलाकात के दौरान जमीर ने दत्त को गले लगाया, उन्हें हग किया और यहां तक कि उनके गाल पर किस भी किया। इसके साथ-साथ जमीर ने एक महंगा ज्वेलरी सेट भी गिफ्ट किया, जो कथित तौर पर दत्त की पत्नी के लिए था।
जीते हैं लग्जरी लाइफ
बता दें कि काशिफ जमीर ऑनलाइन अपनी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी शानदार लाइफस्टाइल दिखाने के लिए जाने जाते हैं। यह इन्फ्लुएंसर अक्सर लग्जरी कारों, महंगे तोहफों और जानी-मानी हस्तियों से मुलाकात के वीडियो पोस्ट करते हैं, जो अक्सर उनके फॉलोअर्स के बीच वायरल हो जाते हैं।
इतनी कीमत बताई जा रही
एक गोल्ड-प्लेटेड एप्पल आईफोन 17 की कीमत आम तौर पर ₹1,82,900 से लेकर ₹1,43,00,000 से भी ज्यादा होती है। यह कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि उसमें कितना कस्टमाइजेशन किया गया है, कितना सोना इस्तेमाल हुआ है, और उसमें हीरे जैसे कीमती पत्थर लगाए गए हैं या नहीं। ये शानदार वर्शन थर्ड-पार्टी कस्टमाइजर द्वारा तैयार किए जाते हैं। फोन के बैक पर टिक-टॉकर ने संजय दत्त के साथ उनके माता-पिता सुनील दत्त और नरगिस की फोटो प्रिंट कराई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन