Dhurandhar Producer Impressed With Rakesh Bedi Popularity On Jameel Jamali And He Offer Him Rs 1 Crore Bonus 'धुरंधर' में 'जमील जमाली' को प्रोड्यूसर्स ने दिए 1 करोड़ का बोनस? राकेश बेदी ने इनअफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'धुरंधर' में 'जमील जमाली' को प्रोड्यूसर्स ने दिए 1 करोड़ का बोनस? राकेश बेदी ने इनअफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

'धुरंधर' में जमील जमाली के रोल से शानदार कमबैक करने वाले राकेश बेदी ने ऐसा कमबैक किया कि सभी हैरान रह गए। राकेश बेदी को उनकी परफॉर्मेंस के लिए बहुत प्यार मिल रहा है। उन्होंने आदित्य धर डायरेक्टेड फिल्म में जमील जमाली का रोल किया और सभी को इम्प्रेस किया।

Fri, 24 April 2026 04:42 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'धुरंधर' में 'जमील जमाली' को प्रोड्यूसर्स ने दिए 1 करोड़ का बोनस? राकेश बेदी ने इनअफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड फिल्म मेकर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने हर तरफ अपना जलवा कायम किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा गदर काटा कि इसके सामने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का कलेक्शन धुंआ हो गईं। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन जैसे कलाकारों ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता। वहीं, फिल्म में जमील जमाली के रोल से शानदार कमबैक करने वाले राकेश बेदी ने ऐसा कमबैक किया कि सभी हैरान रह गए। राकेश बेदी को उनकी परफॉर्मेंस के लिए बहुत प्यार मिल रहा है। उन्होंने आदित्य धर डायरेक्टेड फिल्म में जमील जमाली का रोल किया और सभी को इम्प्रेस किया। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर खबरें आ रही हैं कि राकेश की जबरदस्त सफलता को देखते हुए प्रोड्यूसर्स ने कथित तौर पर उन्हें करोड़ों रुपये का बोनस देने का फैसला किया है। हालांकि, अब खुद राकेश बेदी ने इस खबर का सच बताया।

राकेश बेदी ने दर्शकों को किया इम्प्रेस

पहले जानते हैं क्या थी वो अफवाह। दरअसल, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, धुरंधर के प्रोड्यूसर्स राकेश बेदी की परफॉर्मेंस से 'बहुत खुश' हैं और उन्होंने सम्मान के तौर पर उन्हें एक्स्ट्रा मेहनताना देने का फैसला किया है। एंटरटेनमेंट पोर्टल के एक सोर्स ने दावा किया, 'जमील जमाली के तौर पर, राकेश बेदी ने दर्शकों को इम्प्रेस किया, एंटरटेन किया और पूरी तरह से जीत लिया। उनके डायलॉग मीम की दुनिया में अमर हो गए हैं, जबकि सीक्वल में उनके कैरेक्टर के आस-पास के ट्विस्ट ने उनके इम्पैक्ट को और बढ़ा दिया है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत ही नहीं पाकिस्तान में मचा इस फिल्म का भौकाल, नंबर-1 पर कर रही ट्रेंड

ऑफर किए इतने करोड़

सोर्स ने आगे बताया था, 'प्रोड्यूसर इस किरदार को इतना यादगार बनाने के लिए की गई उनकी कड़ी मेहनत से बहुत खुश हुए। शुक्रिया के तौर पर, उन्होंने उन्हें एक्स्ट्रा मेहनताना देने का फैसला किया।' खबर है कि राकेश बेदी को शुरू में धुरंधर की दोनों फिल्मों में उनके रोल के लिए 50 लाख रुपये ऑफर किए गए थे। हालांकि, आदित्य धर और प्रोड्यूसर ने हाल ही में उन्हें बोनस के तौर पर 1 करोड़ रुपये का चेक दिया।

भैया, वो कहा पड़ा है, किसके घर में पड़ा है

इन अफवाहों के सामने आते ही राकेश बेदी ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर कहा, 'आज कल इंटरनेट पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। कई लोग मुझे भेज रहे हैं वीडियो, मीडिया वाले, दोस्त सब भेज रहे हैं वीडियो यह है कि मुझे प्रोडक्शन हाउस से धुरंधर के बाद 1 करोड़ रुपये मिला हैं।' भैया, वो कहा पड़ा है, किसके घर में पड़ा है, किसकी जेब में है। मुझे बता दो यार। किसने छुपा के रखा है, मुझे बता दो... मैं ले लूं, क्योंकि मेरे अकाउंट में तो अब तक नहीं आया है।'

अफवाहों पर लगा विराम

राकेश बेदी ने इसी वीडियो में आगे कहा, 'और अगर आ गया तो बता दूं या शायद ना बताऊं, लेकिन फिलहाल नहीं मिला है यार। अभी तक तो कुछ नहीं। आप दिलवा सकते हो तो प्लीज दिलवा दो यार।' सोशल मीडिया पर एक्टर ने ये वीडियो शेयर कर अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Netflix टॉप 10 की लिस्ट में छाईं ये फिल्में, 'धुरंधर' का धुंआ निकाल नं-1 बनी ये

राकेश बेदी का करियर

राकेश बेदी पिछले 4 दशकों से ज्यादा समय से शोबिज की दुनिया का हिस्सा रहे हैं। इस एक्टर ने न सिर्फ फिल्मों में काम किया है, बल्कि टेलीविजन शो और थिएटर में भी काम किया है। उन्होंने कॉमेडी जॉनर में ऐसी अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता। 1980 और 1990 के दशक में वे हिंदी सिनेमा का एक जाना-पहचाना चेहरा बन गए, जब उन्होंने अक्सर 'एक दूजे के लिए' और 'सोनी महिवाल' जैसी फिल्मों में अनोखे और आम लोगों से जुड़े किरदार निभाए। राकेश को सबसे ज्यादा उनके कल्ट सिटकॉम 'ये जो जिंदगी है' में निभाए गए किरदार के लिए याद किया जाता है, जिसमें उन्होंने रंजीत का किरदार निभाया था। यह शो एक बड़ी हिट साबित हुआ और इसने उन्हें घर-घर में खास पहचान मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहरुख की मैनेजर ने स्टार्स को छोड़ा पीछे, मुंबई में खरीदे तीन अपार्टमेंट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।