These Top 10 Indian Movies And Trending On Netflix In Pakistan Toaster On Top Thrash Dhurandhar mardaani 3 Vadh 2 भारत ही नहीं पाकिस्तान में मचा इस फिल्म का भौकाल, नंबर-1 पर कर रही ट्रेंड, सरहद पार इन 10 फिल्मों को मिल रहा प्यार
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनभारत ही नहीं पाकिस्तान में मचा इस फिल्म का भौकाल, नंबर-1 पर कर रही ट्रेंड, सरहद पार इन 10 फिल्मों को मिल रहा प्यार

भारत ही नहीं पाकिस्तान में मचा इस फिल्म का भौकाल, नंबर-1 पर कर रही ट्रेंड, सरहद पार इन 10 फिल्मों को मिल रहा प्यार

आज हम आपको पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही  की टॉप 10 मूवीज और सीरीज के  बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए देखते हैं कौन सी फिल्म नंबर-1 पर है...

Priti KushwahaFri, 24 April 2026 03:02 PM
1/11

भारत ही नहीं पाकिस्तान में मचा इस फिल्म का भौकाल

पाकिस्तानी भी इंडियन फिल्मों और सीरीज के उतने ही दीवाने हैं, जितने की भारतीय। जो फिल्में यहां इंडिया में बवाल मचाती हैं, उन्हें सरहद पार भी उतना ही प्यार मिलता है। आज हम आपको पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही नेटफ्लिक्स की टॉप 10 मूवीज और सीरीज के  बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए देखते हैं कौन सी फिल्म नंबर-1 पर है...

2/11

टोस्टर

 नेटफ्लिक्स टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में जिस मूवी का भौकाल टाइट है, उसका नाम टोस्टर है। ये फिल्म नंबर- 1 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की एक्टिंग ने सभी का दिल जीता।

3/11

थ्रैश

नेटफ्लिक्स पर दूसरे पर थ्रैश है। थ्रैश  2026 में बनी एक अमेरिकी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसे टॉमी विर्कोला ने लिखा और निर्देशित किया है। इसमें फोएबे डायनेवर , व्हिटनी पीक और जिमन हौंसौ ने अभिनय किया है।  

4/11

तू या मैं

तू या मैं 2026 की एक हिंदी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जो 13 फरवरी को Netflix पर रिलीज हुई।  यह फिल्म, 2018 की थाई फिल्म 'द पूल' का रीमेक है। इसमें आदर्श गौरव, शनाया कपूर, पारुल गुलाटी, और राजेंद्र गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसने चौथे पर अपनी पकड़ बना रखी है। ये फिल्म तीसरे पर है।

5/11

उस्ताद भगत सिंह

उस्ताद भगत सिंह साल 2026 की इंडियन तेलुगु भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जो हरीश शंकर द्वारा निर्देशित और माइथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित है। मूवी में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म चौथे नंबर पर है।

6/11

दो दीवाने शहर में

'दो दीवाने शहर में' साल 2026 की एक भारतीय हिंदी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। रवि उदयवार द्वारा निर्देशित, यह फिल्म मुंबई के शहरी माहौल में दो सामाजिक रूप से अजीब युवाओं की प्रेम कहानी और आत्म-खोज को दर्शाती है। यह 17 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। लिस्ट में ये फिल्म नंबर 5 पर है।

7/11

धुरंधर

नेटफ्लिक्स पर धुरंधर 6वें पर है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' जहां बड़े पर्दे पर धूम मचा रही है। वहीं, दूसरी तरफ इसका पहला पार्ट 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहा है। आदित्य धर की इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

8/11

मर्दानी 3

 पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर नंबर 7वें पर रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'मर्दानी 3' ट्रेंड कर रही है। ये फिल्म 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रानी मुखर्जी को फिर से शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में काफी पसंद किया जा रहा है।

9/11

वध 2

'वध 2' साल 2022 में आई फिल्म 'वध' का सीक्वल है, जिसे दर्शकों से खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसका निर्देशन भी जसपाल सिंह संधू ने ही किया है। ये फिल्म 6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'वध 2' के कास्ट की बात करें संजय मिश्रा, नीना गुप्ता, कुमुद मिश्रा, अमित के सिंह, शिल्पा शुक्ला, योगिता बिहानी अहम किरदार में हैं।  ये फिल्म 8वें पर है।

10/11

वॉर मशीन

'वॉर मशीन' (War Machine) 2026 में रिलीज हुई एक नेटफ्लिक्स एक्शन-साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसमें 'रीचर' फेम एलन रिचसन एक कम्बैट इंजीनियर की मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक आर्मी रेंजर के एक खतरनाक किलर रोबोट (हत्यारा मशीन) से बचने के संघर्ष पर आधारित है, जिसे पैट्रिक ह्यूज द्वारा निर्देशित किया गया है। ये फिल्म 9वें नंबर पर है।

11/11

एनाकोंडा

2026 में रिलीज हुई एनाकोंडा मुख्य रूप से एक हॉरर-कॉमेडी रीबूट है, जिसमें जैक ब्लैक और पॉल रड मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसकी कहानी नेशनल ज्योग्राफिक के एक फिल्म क्रू के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका अपहरण एक शिकारी द्वारा किया जाता है, जो दुनिया के सबसे बड़े और सबसे मजबूत हरे एनाकोंडा का शिकार करने के लिए निकला है। लिस्ट पर एनाकोंड 10वें पर है।