Netflix Top 10 Trending Movies Toaster ON Top Youth Dhurandhar mardaani 3 Vadh 2 See Full List Netflix टॉप 10 की लिस्ट में छाईं ये फिल्में, 'धुरंधर' का धुंआ निकाल नंबर-1 बनी ये मूवी, देखें पूरी लिस्ट
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनNetflix टॉप 10 की लिस्ट में छाईं ये फिल्में, 'धुरंधर' का धुंआ निकाल नंबर-1 बनी ये मूवी, देखें पूरी लिस्ट

Netflix टॉप 10 की लिस्ट में छाईं ये फिल्में, 'धुरंधर' का धुंआ निकाल नंबर-1 बनी ये मूवी, देखें पूरी लिस्ट

आज हम आपको नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने कब्जा जमा रखा है।

Priti KushwahaFri, 24 April 2026 12:15 AM
1/11

Netflix टॉप 10 की लिस्ट में छाईं ये फिल्में

नेटफ्लिक्स टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट बेहद ही मजेदार है। जी हां, नेटफ्लिक्स पर कुछ फिल्में ओटीटी पर रिलीज होते ही छा गई हैं। आज हम आपको नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने कब्जा जमा रखा है।

2/11

टोस्टर

नेटफ्लिक्स टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में जिस मूवी का भौकाल टाइट है, उसका नाम टोस्टर है। ये फिल्म नंबर- 1 पर ट्रेंड कर रही है।

3/11

यूथ

नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर यूथ है। तमिल रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा ये फिल्म फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नंबर-2 की कुर्सी पर कब्जा बनाए हुए है।

4/11

उस्ताद भगत सिंह

उस्ताद भगत सिंह साल 2026 की इंडियन तेलुगु भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जो हरीश शंकर द्वारा निर्देशित और माइथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित है। मूवी में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म तीसरे नंबर पर है।

5/11

तू या मैं

तू या मैं 2026 की एक हिंदी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जो 13 फरवरी को Netflix पर रिलीज हुई। यह फिल्म, 2018 की थाई फिल्म 'द पूल' का रीमेक है। इसमें आदर्श गौरव, शनाया कपूर, पारुल गुलाटी, और राजेंद्र गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसने चौथे पर अपनी पकड़ बना रखी है।

6/11

थ्रैश

नेटफ्लिक्स पर पांचवें पर थ्रैश है। थ्रैश 2026 में बनी एक अमेरिकी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसे टॉमी विर्कोला ने लिखा और निर्देशित किया है। इसमें फोएबे डायनेवर , व्हिटनी पीक और जिमन हौंसौ ने अभिनय किया है।

7/11

दो दीवाने शहर में

'दो दीवाने शहर में' साल 2026 की एक भारतीय हिंदी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। रवि उदयवार द्वारा निर्देशित, यह फिल्म मुंबई के शहरी माहौल में दो सामाजिक रूप से अजीब युवाओं की प्रेम कहानी और आत्म-खोज को दर्शाती है। यह 17 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। लिस्ट में ये फिल्म नंबर 6 पर है।

8/11

धुरंधर

नेटफ्लिक्स पर धुरंधर 7वें पर है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' जहां बड़े पर्दे पर धूम मचा रही है। वहीं, दूसरी तरफ इसका पहला पार्ट 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहा है। आदित्य धर की इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

9/11

मर्दानी 3

पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर नंबर 8 पर रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'मर्दानी 3' ट्रेंड कर रही है। ये फिल्म 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रानी मुखर्जी को फिर से शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में काफी पसंद किया जा रहा है।

10/11

वध 2

'वध 2' साल 2022 में आई फिल्म 'वध' का सीक्वल है, जिसे दर्शकों से खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसका निर्देशन भी जसपाल सिंह संधू ने ही किया है। ये फिल्म 6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'वध 2' के कास्ट की बात करें संजय मिश्रा, नीना गुप्ता, कुमुद मिश्रा, अमित के सिंह, शिल्पा शुक्ला, योगिता बिहानी अहम किरदार में हैं। ये फिल्म 9वें पर है।

11/11

मृत्युंजय

साउथ की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'मृत्युंजय' थियेटर में खास नहीं चल पाई थी लेकिन, ओटीटी पर इसे भी खूब पसंद किया गया। नेटफ्लिक्स टॉप 10 की लिस्ट में ये फिल्म 10वें नंबर पर है।