Dhurandhar Part 2 will be shorter than part 1 Ranveer Singh Film Certification cbfc धुरंधर 2 का रनटाइम पार्ट 1 से होगा छोटा? रणवीर सिंह की फिल्म को मिला कौन सा सर्टिफिकेट, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 का रनटाइम पार्ट 1 से होगा छोटा? रणवीर सिंह की फिल्म को मिला कौन सा सर्टिफिकेट

रणवीर सिंह की धुरंधर पार्ट 2 मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। मार्च के पहल हफ्ते में फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने की भी उम्मीद की जा रही है। इस बीच सीबीएफसी ने फिल्म के पार्ट 2 को रिव्यू कर लिया है। 

Thu, 19 Feb 2026 11:37 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 का रनटाइम पार्ट 1 से होगा छोटा? रणवीर सिंह की फिल्म को मिला कौन सा सर्टिफिकेट

रणवीर सिंह की धुरंधर पार्ट 1 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस दी है। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। अब फिल्म के पहले पार्ट की सफलता के बीच फिल्म का पार्ट 2 रिलीज होने को तैयार है। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले सीबीएफसी ने पार्ट 2 का रनटाइम और सर्टिफिकेशन कर दिया है। आइए जानते हैं क्या पार्ट 1 से छोटी होगी धुरंधर पार्ट 2?

धुरंधर 2: द रिवेंज को मिला कौन सा सर्टिफिकेट?

धुरंधर 2: द रिवेंज को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने क्लियर कर दिया है। आदित्य धर की इस फिल्म का साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक से क्लैश देखने को मिलेगा। धुरंधर का पार्ट 1 3 घंटे 35 मिनट का था, लेकिन पार्ट 2 थोड़ा छोटा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 से टक्कर के लिए तैयार हैं यश,नहीं बदलेंगे टॉक्सिक की रिलीज डेट?

धुरंधर पार्ट 2 क्या होगा रनटाइम?

सीबीएफसी की आधिकारिक वेब साइट के मुताबिक, धुरंधर 2 को यूए 16 प्लस रेटिंग सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म को 9 फरवरी को सर्टिफिकेट मिला था। फिल्म का रनटाइम 208 मिनट है, यानी फिल्म 3 घंटे 28 मिनट लंबी होगी। धुरंधर के पार्ट 1 में चार मिनट का पोस्ट क्रेडिट सीन था जिस वजह से पार्ट 1 3 घंटे 35 था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेटफ्लिक्स की सीरीज थी धुरंधर, रणवीर पर पैसा लगाने से डर रहे थे मेकर्स?

धुरंधर पार्ट 2 में होगा यामी गौतम का कैमियो?

धुरंधर 2 की बात करें तो फिल्म में यामी गौतम का कैमियो देखने को मिल सकता है। वहीं, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार हम्जा अली की कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म के पार्ट 2 में बड़े साहब के किरदार से भी पर्दा उठेगा। फिल्म का पार्ट 2 और भी इंटेंस होने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर के फेक करंसी वाले सीन में कार्ति चिदंबरम की तरफ था इशारा? देखें क्या बोले

19 मार्च को होगा धुरंधर 2: द रिवेंज और टॉक्सिक का बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश

बता दें, रणवीर सिंह की धुरंधर पार्ट 2 और यश की टॉक्सिक दोनों ही 19 मार्च को रिलीज हो रही हैं। दोनों ही फिल्मों में फैंस को हाई ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। किस फिल्म को फैंस का ज्यादा प्यार मिलता है ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन आईएमडीबी की मोस्ट एंटीसिपेटेड लिस्ट के मुताबिक, धुरंधर 2: द रिवेंज से ज्यादा इंतजार फैंस को यश की टॉक्सिक का है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।