धुरंधर 2 की टैगलाइन है कहानी की थीम का हिंट; आपको पता चला ‘हौसला ईधन बदला’ का मतलब?
धुरंधर 2 के ट्रेलर अनाउंसमेंट के बाद इसकी टैगलाइन के बारे में काफी लोग सर्च कर रहे हैं। संजय दत्त ने भी अपने पोस्ट के साथ लिखा है 'HONSLA EENDHAN BADLA', चलिए समझते हैं इसका क्या मतलब है।

धुरंधर 2 का ट्रेलर अनाउंस हो चुका है. अब इसकी टैग लाइन में कुछ ऐसा दिख रहा है जिससे दर्शकों में कन्फ्यूजन है। संजय दत्त ने ट्रेलर का पोस्ट किया है। इसकी शुरुआत है HONSLA EENDHAN BADLA। अब लोग पूछ रहे हैं कि इसका मतलब क्या है। बता दें कि फिल्म का दूसरा पार्ट रिवेंज यानी बदले की कहानी है। ट्रेलर 7 मार्च 2026 को सुबह 11:01 बजे आ रहा है। इस बीच आपको बताते हैं कि हौसला ईधन बदला का क्या मतलब है।
क्या है धुरंधर द रिवेंज की टैगलाइन का मतलब
धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हो रही है। फिल्म की कास्ट ने ट्रेलर के अनाउंसमेंट में पोस्ट डाले हैं। संजय दत्त के पोस्ट में एक टैगलाइन सबका ध्यान खींच रही है। उन्होंने लिखा है- हौसला, ईंधन, बदला। कई लोग इसका मतलब खोज रहे हैं। इस टैगलाइन का अर्थ जानने के लिए हमने फिल्म से जुड़े एक सोर्स से बात की। हौसला ईधन बदला यानी हौसला ही बदले का ईधन है। यानी रिवेंज पूरा करने के लिए हौसले की जरूरत है। सोशल मीडिया पर यह भी लिख रहे हैं कि इस टैगलाइन का मतलब है, हौसला इस तरह से बदलेगा, मुंबई के लोग हिंदी-पंजाबी इस तरह से ही बोलते हैं। वहीं कुछ सोशल मीडिया पर ही लिख रहे हैं कि हौसला ईधन बदला का मतलब है, बदला ही सबसे बड़ा हथियार है।
दर्शकों के मन में धुरंधर 2 पर कई सवाल
फिल्म में ये टैगलाइन कैसे यूज की गई है यह तो 19 मार्च के बाद ही पता चलेगा। इस बीच ट्रेलर के लिए लोगों में काफी एक्साइटमेंट है। संजय दत्त के पोस्ट पर कई लोग लिख रहे हैं कि वे ट्रेलर के लिए एक्साइटेड हैं। कुछ लोगों ने सवाल भी लिखे हैं कि क्या हमजा संजू के कैरेक्टर चौधरी असलम को मार देगा, बड़े साहब कौन हैं वगैरह।
धुरंधर की बुक माय शो पर बढ़ी रफ्तार
धुरंधर 2 का क्लैश यश की टॉक्सिक से था। टॉक्सिक की रिलीज पोस्टपोन हो चुकी है। यह फिल्म 4 जून को रिलीज होगी। धुरंधर द रिवेंज के क्रेज की बात करें तो फिल्म रिलीज होने में अभी करीब 13 दिन बाकी हैं और बुक माय शो पर 270K+ इंट्रेस्ट है। यानी 2.70 लाख लोग इस ऐप से टिकट बुक करने के इच्छुक हैं। IMDb पर मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट में धुरंधर द रिवेंज टॉप पर है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन