dhurandhar movie Pakistani rehman dakait real son from third wife talks about poverty his father and Indian movie रहमान डकैत के असली बेटे ने बताया अब्बू के मौत के बाद देखा बुरा वक्त, अब ऐसे रहती हैं 3 बीवियां और 13 बच्चे, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रहमान डकैत के असली बेटे ने बताया अब्बू के मौत के बाद देखा बुरा वक्त, अब ऐसे रहती हैं 3 बीवियां और 13 बच्चे

धुरंधर फिल्म में रहमान डकैत की एक बीवी दिखाई गई है जबकि हकीकत में उसकी 3 बीवियां थीं। बताया जाता है कि इन बीवियों से उसके 13 बच्चे थे। अब उसके सबसे छोटे ने बताया कि पिता की मौत के बाद कैसा वक्त देखा।

Mon, 22 Dec 2025 12:43 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
रहमान डकैत के असली बेटे ने बताया अब्बू के मौत के बाद देखा बुरा वक्त, अब ऐसे रहती हैं 3 बीवियां और 13 बच्चे

धुरंधर मूवी से पाकिस्तान के ल्यारी के कई गैंगस्टर चर्चा में आ गए हैं। लोग फिल्म देखने के बाद इसके असली किरदारों को खूब सर्च कर रहे हैं। मूवी में रहमान डकैत के दो बेटे और 1 बीवी दिखाई गई है। असल में रहमान डकैत की तीन बीवियां थीं और बताया जाता है कि 13 बच्चे थे। अब रहमान डकैत के सबसे छोटे बेटे रहीम ने बताया है कि पिता के मरने के बाद कितनी दुश्वारियां देखीं। रहीम ने यह भी बताया कि रहमान डकैत की तीनों बीवियों के बीच रिश्ता कैसा है।

बॉक्सिंग सीख रहा है रहमान डकैत का बेटा

पाकिस्तानी व्लॉगर उज्मा ताहिर के व्लॉग में रहमान डकैत के सबसे छोटे बेटे अब्दुल रहीम ने अपने अब्बू के बारे में बात कर रहे थे। पूछा गया कि क्या करते हो तो बोला, 'नौंवी कक्षा का स्टूडेंट हूं और बॉक्सिंग सीखता हूं।' अब्दुल रहीम ने बताया कि जब रहमान डकैत की मौत हुई तो वह 7 महीने का था। जब होश संभाला तो अब्बू नहीं थे।

बड़े होकर पता चला कौन था अब्बू

रहीम ने बताया, जब समझ आई तो अम्मी से पूछा, 'अब्बू कहां हैं, अब्बू कौन है मेरा।' अम्मी ने बताया, सरदार अब्दुल रहमान। फिर बड़ा हुआ तो और जानकारी मिली।' रहीम ने बताया कि जब लोग बोलते थे कि बाप डकैत है तो बुरा लगता था। हालांकि स्कूल में तो कोई ऐसा नहीं बोलता था। कुछ दिन पहले एक बंदे ने बोला तो रहीम ने उसे पकड़कर कहा कि उसका वक्त और दौर नहीं पता तो ऐसा ना बोले।

मां ने बताया, आवाम के मसीहा थे

रहमान डकैत के बेटे रहीम ने बताया कि उनकी मां बताती हैं कि उनके वालिद रहमान बहुत अच्छे थे। आवाम के मसीहा थे। रहमान डकैत के बेटे बताया कि पिता के इंतकाल के बाद उन लोगों ने बहुत खराब वक्त देखा है। वह बताता है, 'जब पिता मरे तो मां बहुत स्ट्रगल में थीं। वह बहुत स्ट्रॉन्ग हैं, मुश्किल से हमें पाला-पोसा। रमजान का दिन था, आप यकीन करें 1 फ्रूट लेने का पैसा नहीं था हमारे पास। अभी तो अल्लाह का लाख-लाख शुक्र है।'

आपस में बहुत प्यार से रहती हैं तीनों बीवियां

रहीम ने बताया कि उनके पिता ने 3 शादियां की थीं। वह सबसे छोटी बीवी के बेटे हैं। रहीम ने यह भी बताया कि तीनों बीवियों में आपस में बहुत प्यार है। बच्चों में भी कोई भेद-भाव नहीं करता है।

पिता के सामने नहीं खेला गया कटे सिर से फुटबॉल

रहीम ने यह भी बताया कि उनके पिता के मरने के बाद ल्यारी में गैंगवॉर शुरू हुआ। सिर से फुटबॉल खेलने जैसी वारदातें उनके वक्त पर नहीं थीं। बहुत से लोग बोलते हैं कि रहमान और उजैर मिलकर ऐसा करते थे। धुरंधर को रहीम ने एंटी-पाकिस्तान मूवी बताया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर: कौन है उजैर बलोच जिसने दुश्मन का सिर काटकर खेली फुटबॉल, जानें कहानी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।