dhurandhar 7 day box office comparasion with chhava and animal will ranveer singh starrer become highest grosser of 2025 Box Office: धुरंधर बनेगी 2025 की सबसे बड़ी हिट? देखें छावा से 7 दिन में कितनी पीछे, कहां खा रही एनिमल से मात, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Box Office: धुरंधर बनेगी 2025 की सबसे बड़ी हिट? देखें छावा से 7 दिन में कितनी पीछे, कहां खा रही एनिमल से मात

Dhurandhar Box Office Comparison: धुरंधर के बॉक्स ऑफिस पर हर सिने लवर और ट्रेड ऐनालिस्ट की नजर टिकी है। 7 दिनों के बॉक्स ऑफिस की तुलना करें तो यह छावा से कुछ ही पीछे है, अब देखना है कि क्या धुरंधर साल 2025 की सबसे बड़ी हिट बनेगी?

Fri, 12 Dec 2025 11:22 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
Box Office:  धुरंधर बनेगी 2025 की सबसे बड़ी हिट? देखें छावा से 7 दिन में कितनी पीछे, कहां खा रही एनिमल से मात

रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर की माउथ पब्लिसिटी का असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दिख रहा है। धुरंधर मूवी का जब ट्रेलर आया तो उसकी तुलना एनिमल से की जा रही थी। अब इसके बॉक्स ऑफिस को भी एनमिल से कंपेयर किया जा रहा है। वहीं साल 2025 की बॉलीवुड ग्रॉसर छावा से भी इसकी तुलना बनती हैं। धुरंधर का 7 दिन का इंडियन नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 207.25 करोड़ के आसपास है। वहीं 7 दिन का धुरंधर बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 306.25 करोड़ के आसपास है। देखते हैं ये 7 दिन के बॉक्स ऑफिस में छावा या एनिमल को पार कर पाई या नहीं।

इस साल छाई रही छावा

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त और अक्षय खन्ना भी सुर्खियों में हैं। अक्षय खन्ना पर फिल्माए फासला (Fa9la) गाने की तुलना भी बॉबी देओल को जमालु कुडू से हो रही है। बात करें 7 दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो पहले छावा के कलेक्शन पर नजर डालते हैं। छावा साल 2025 की ग्रॉसर फिल्म है। इंडिया में इसका नेट कलेक्शन 600.10 करोड़ के आसपास है। वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 797.34 -809 करोड़ रुपये के आसपास है।

धुरंधर VS छावा (7 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन)

अब धुरंधर के 7 दिनों के कलेक्शन से छावा को कंपेयर किया जाए तो यह कुछ छावा ने 7 दिनों में 219 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं धुरंधर इससे कुछ पीछे है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इसका कलेक्शन 7वें दिन इंडिया नेट कलेक्शन 207.25 करोड़ के आसपास है।

धुरंधर VS एनिमल (7 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन)

अब बात करें एनिमल के 7 दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो यह छावा और धुरंधर से कहीं ज्यादा आगे है। एनमिल ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 7 दिनों में ₹337.58 Crore कमाए थे और यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। इन तीनों के 7 दिन के कलेक्शन में धुरंधर बॉटम में है। हालांकि एनिमल का साउथ कलेक्शन बढ़िया था।

एनिमल और छावा के कलेक्शन को पार करेगी धुरंधर?

धुरंधर एनिमल और छावा के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर पाएगी या नहीं अभी सिर्फ डेटा के आधार पर गेस किया जा सकता है।

भारत में नेट लाइफटाइम कलेक्शन

Chhaava 600.10 Crore रुपये

Animal 556.36 Crore रुपये

Dhurandhar का 7 दिनों का नेट कलेक्शन

207.25 Crore रुपये

ये छावा के लाइफटाइम कलेक्शन से 392.85 Crore रुपये पीछे है और एनिमल से 349.11 करोड़ रुपये।

क्या एनिमल को पार कर पाएगी?

बहुत ज्यादा मुश्किल है क्योंकि यह कई भाषाओं में रिलीज हुई थी। इसको साउथ रीजन से ही काफी ज्यादा फायदा हुआ था। एनिमल ने साउथ में 36 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर फिल्म का पाकिस्तानी दर्शकों ने किया रिव्यू, बताया कितनी है सच्चाई

क्या छावा को पार कर पाएगी?

छावा साल 2025 की सबसे बड़ी हिट है। अगर धुरंधर को इसके लाइफटाइम कलेक्शन को पार करना है तो छावा के परफॉर्मेंस ट्रेंड से डबल लेवल पर परफॉर्म करना होगा। हां यह फिल्म रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट जरूर हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रहमान डकैत ने शक में किया था मां का खून? ये है पाकिस्तानी गैंगस्टर की कहानी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।