5 questions every dhurandhar fan searching will get answers in part 2 uri connection bade sahab who is hamza ranveer sin धुरंधर का उरी कनेक्शन, बड़े साहब कौन...क्या आपको मिले इन 5 अनसुलझे सवालों के जवाब?, Entertainment Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर का उरी कनेक्शन, बड़े साहब कौन...क्या आपको मिले इन 5 अनसुलझे सवालों के जवाब?

Dhurandhar Unsolved Mysteries: बाहुबली में कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा... की तरह धुरंधर देखने वालों के दिमाग में भी कई सवाल कुलबुला रहे हैं। यहां ऐसे 5 सवाल हैं जिनके जवाब पाने के लिए खूब डिसकशन चल रहा है।

Tue, 30 Dec 2025 02:42 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर का उरी कनेक्शन, बड़े साहब कौन...क्या आपको मिले इन 5 अनसुलझे सवालों के जवाब?

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर सिनेप्रेमियों को काफी पसंद आई। पाकिस्तान, पॉलिटिक्स, गैंगवॉर, गाने सबने मिलाकर इसे दमदार मसाला मूवी बना दिया। हालांकि थिएटर से ज्यादातर दर्शक दिमाग में कई सवाल लेकर निकले। जैसे बड़े साहब कौन हैं। फिल्म का उरी से क्या कनेक्शन हैं, हमजा का पास्ट क्या है वगैरह। अनसुलझे प्रश्नों ने धुरंधर 2 के लिए लोगों का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। धुरंधर का दूसरा पार्ट, 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रहा है। यहां वो 5 सवाल हैं जिनके जवाब हर कोई खोज रहा है।

उरी से क्या है कनेक्शन

फिल्म को पोस्ट क्रेडिट में दिखाया गया कि रणवीर सिंह अपना नाम जसकीरत सिंह रांगी बताते हैं। 2019 में आई उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म में कीर्ति कुल्हारी अपने शहीद पति का यही नाम बताती हैं। अब लोग जानना चाहते हैं कि आदित्य धर स्पाई यूनिवर्स बना रहे हैं और उरी से धुरंधर का क्या कनेक्शन है।

कौन हैं बड़े साहब

फिल्म में कई मौकों पर बड़े साहब का जिक्र आया है जबकि उनका कैरेक्टर नहीं दिखाया गया। चौधरी असलम भी अपने पहले सीन में बड़े साहब का नाम लेता है। वहीं हमजा की डायरी में सबसे आखिरी में जो नाम लिखा है वो बड़े साहब ही है। बड़े साहब को लेकर सोशल मीडिया पर कई सारी थिअरीज चल रही हैं। ज्यादातर लोग मान रहे हैं कि बड़े साहब दाऊद इब्राहिम हो सकता है। कुछ लोगों को लग रहा है कि कि मसूद अजहर को बड़े साहब कहा जा रहा है। यह भी संभव है कि फिल्म में क्रिएटिव लिबर्टी लेकर बड़े साहब कोई काल्पनिक मास्टर माइंड हो। अब पार्ट 2 में पता चलेगा कि बड़े साहब आखिर कौन हैं। वैसे क्रेडिट सीन में यह हिंट मिल चुका है कि दाऊद इब्राहिम का रोल दानिश इकबाल कर रहे हैं।

दानिश इकबाल

क्या जिंदा है रहमान डकैत?

फिल्म के लास्ट सीन में रहमान डकैत को लेकर सस्पेंस पैदा किया गया है। कई लोगों के दिमाग में सवाल है कि क्या किसी मिस्टीरियस तरह से रहमान डकैत जिंदा रह जाएगा? कुछ लोगों का यह भी मानना है कि पार्ट 2 में पहले पार्ट के फ्लैशबैक दिखेंगे। इस तरह से अक्षय खन्ना दूसरे पार्ट में भी दिखाई दे सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर के लुल्ली डकैत नसीम ने बताया कैसे शूट हुआ था हमजा के साथ पैंट वाला सीन

अब क्या होगी हमजा की चाल?

ल्यारी की असली कहानी में रहमान की मौत के बाद उजैर बलोच ने गैंग की कमान संभाली थी। फिल्म में रहमान बलोच दानिश पंडोर बने हैं। वह लीड एक्टर नहीं हैं तो क्या क्या हमजा यानी रणवीर सिंह गैंग के लीडर बनेंगे?

हमजा कौन है?

हमजा असल में कौन है, यह सवाल भी लोगों के मन में है। हमजा को अपनी पिछली जिंदगी के फ्लैशेज दिखते रहते हैं। वह बोलता है, घायल हूं इसीलिए घातक हूं। सेकंड पार्ट में पता चलेगा कि हमजा की जिंदगी में ऐसा क्यों हुआ था जो वह भारत की तरफ से एजेंट बनाकर भेजा गया। हमजा का बैकग्राउंड आर्मी है या वह किसी बुरी घटना का शिकार आम आदमी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रहमान डकैत के वफादार डोंगा ने दी धुरंधर 2 की हिंट, बोले- पहले पार्ट में जो…
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।