‘धुरंधर’ के सुपरहिट होने पर आया रणवीर सिंह का पहला रिएक्शन, लिखा- नजर…
Dhurandhar Ranveer Singh: ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। लोग रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। इस बीच रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की लेटेस्ट फिल्म ‘धुरंधर’ सुपरहिट साबित हो गई है। ये फिल्म 5 दिसंबर के दिन रिलीज हुई थी और 14 दिसंबर तक इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ के क्लब में जगह बना रही है। लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच, रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक इमोशनल नोट पोस्ट किया है।

रणवीर सिंह का पहला रिएक्शन
सोमवार के दिन रणवीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘धुरंधर’ का एक डायलॉग लिखा, “किस्मत की एक बहुत खूबसूरत आदत है कि वो वक्त आने पर बदलती है।” यूं तो फिल्म में ये डायलॉग आर माधवन के किरदार ने कहा है, लेकिन इंस्टा स्टोरीज पर उन्होंने ये डायलॉग पोस्ट कर लिखा, “लेकिन फिलहाल...नजर और सब्र।”
‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस अपडेट
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म ने सिर्फ 10 दिनों में भारत में 351 करोड़ रुपये (नेट) और दुनिया भर में 530 करोड़ रुपये (ग्रॉस) का कलेक्शन कर लिया है। इसका दूसरा पार्ट भी आने वाला है।

300 करोड़ पार करने वाली तीसरी फिल्म
साल 2025 में सिर्फ तीन फिल्मों ने ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। पहले नंबर पर है विकी कौशल की ‘छावा’, दूसरे नंबर पर है अहान पांडे की ‘सैयारा’ और तीसरे नंबर पर है रणवीर सिंह व अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’।
‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट
‘धुरंधर 2’ अगले साल थिएटर्स में रिलीज होगी। ऑफिशियर अनाउंसमेंट के मुताबिक, ये फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पार्ट-2 में रणवीर सिंह उर्फ हमजा अली मजारी लीड में नजर आएंगे। वहीं आर माधवन का स्क्रीन टाइम बढ़ जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन