Ranveer Singh Top 5 Upcoming Movies After Dhurandhar धुरंधर के बाद आएंगी रणवीर सिंह की ये टॉप 5 फिल्में, लास्ट नंबर पर यह मोस्ट अवेटेड सीक्वल मूवी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर के बाद आएंगी रणवीर सिंह की ये टॉप 5 फिल्में, लास्ट नंबर पर यह मोस्ट अवेटेड सीक्वल मूवी

Ranveer Singh Top 5 Upcoming Movies: धुरंधर के बाद अब अगर आपको भी रणवीर सिंह की बाकी अपकमिंग फिल्मों का इंतजार है तो जान लीजिए यह टॉप 5 की लिस्ट।

Mon, 15 Dec 2025 11:46 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर के बाद आएंगी रणवीर सिंह की ये टॉप 5 फिल्में, लास्ट नंबर पर यह मोस्ट अवेटेड सीक्वल मूवी

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल कर रही है जिसकी उम्मीद शायद ज्यादातर लोगों ने नहीं की थी। रिलीज के बाद फिल्म आए दिन नए रिकॉर्ड तोड़ती चली जा रही है। बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में देने के बाद एक वक्त पर फैंस ने रणवीर सिंह को ब्लॉकबस्टर मशीन नाम दिया था। लेकिन बीच में 'सर्कस' और 'सिंघम अगेन' जैसी उनकी फिल्में वो कमाल नहीं दिखा सकीं। लेकिन अब रणवीर फिर एक बार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। तो इसी बात पर चलिए जान लेते हैं उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट।

धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की कई अन्य फिल्में भी अभी कतार में हैं, जिनके बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने का पूरा-पूरा चांस है।

डॉन 3

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में 'डॉन 3' सबसे ज्यादा चर्चा में रही है। इससे पहले अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान डॉन का किरदार निभा चुके हैं। पार्ट-3 को जब शाहरुख खान ने रिजेक्ट कर दिया तो फरहान अख्तर रणवीर के पास गए और उनके साथ बात बन गई। फिल्म में फिर एक बार रणवीर सिंह एग्रेसिव अवतार में नजर आएंगे।

शाहरुख खान और रणवीर सिंह
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस दिन से डॉन 3 की शूटिंग शुरू कर रहे हैं रणवीर सिंह

धुरंधर 2

धुरंधर के क्लाइमैक्स के बाद आपको पता चलता है कि इस फिल्म का पार्ट-2 भी आएगा जो इससे भी ज्यादा दमदार हो सकता है। पार्ट-1 के आखिर तक अक्षय खन्ना और अन्य कुछ किरदार कहानी से गायब हो जाते हैं, अब देखना यह होगा कि पार्ट-2 में चीजें किस तरह होंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 का होगा यश की टॉक्सिक से क्लैश? जानें कब रिलीज होगी रणवीर सिंह की फिल्म

बैजू बावरा

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'बैजू बावरा' में रणवीर काफी अलग अवतार में नजर आएंगे। संजय लीला भंसाली के साथ रणवीर सिंह का यह चौथा प्रोजेक्ट होगा। इससे पहले वह उनके साथ रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में काम कर चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैजू बावरा को अपने करियर की सबसे बड़ी चुनौती मानते हैं भंसाली

शक्तिमान

यह रणवीर सिंह की वो फिल्म है, जिसके लिए एक्टर का नाम कई बार सामने आ चुका है, लेकिन अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। बीच में मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह का नाम खुद ही लिया और फिर खुद ही मना भी कर दिया।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 2

फिल्म का पहला पार्ट दर्शकों को इतना पसंद आया कि इसके पार्ट-2 की डिमांड तभी से हो रही है। सोशल मीडिया पर इसके पार्ट-2 की काफी चर्चा रही है और गॉसिप गलियारों की मानें तो रणवीर जल्द ही इसके पार्ट-2 में काम करते नजर भी आ सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।