real spy lucky bisht talks about dhurandhar movie guess its sequel and ranveer sigh back story and shocking realities असल स्पाई की जिंदगी के कितनी करीब है धुरंधर? लकी बिष्ट बोले- सच बताऊंगा तो सुन नहीं पाओगे, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

असल स्पाई की जिंदगी के कितनी करीब है धुरंधर? लकी बिष्ट बोले- सच बताऊंगा तो सुन नहीं पाओगे

लकी बिष्ट जो कि इंडियन आर्मी स्पाई के तौर पर जाने जाते हैं, उन्होंने धुरंधर फिल्म देखकर अपनी राय दी। बताया कि फिल्म में कितनी सच्चाई है और इसके सीक्वल में रणवीर का बैकग्राउंड क्या हो सकता है।

Mon, 15 Dec 2025 12:18 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
असल स्पाई की जिंदगी के कितनी करीब है धुरंधर? लकी बिष्ट बोले- सच बताऊंगा तो सुन नहीं पाओगे

रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर फिल्म देखने वाले दर्शकों का इंट्रेस्ट असली स्पाई की जिंदगी में काफी बढ़ गया है। लकी बिष्ट जो कि सोशल मीडिया पर काफी पॉप्युलर हैं। असल जिंदगी में स्पाई होने का दावा करते हैं, उन्होंने धुरंधर मूवी देखी और बताया कि यह सच्चाई के कितने करीब है। इतना ही नहीं लकी ने धुरंधर फिल्म का सीक्वल गेस करने की कोशिश की और ये बताया कि क्या वाकई स्पाई या एजेंट्स को इतना टॉर्चर किया जाता है?

क्या असल जिंदगी जैसी है धुरंधर

लकी बिष्ट आरजे रौनक के पॉडकास्ट पर थे। उनसे पूछा गया कि उन्हें धुरंधर फिल्म कैसी लगी। इस पर उन्होंने जवाब दिया, अच्छी है। बढ़िया है। एंटरटेन किया। जब पूछा गया कि फिल्म में दिखाया गया रणवीर का किरदार एक स्पाई की असल जिंदगी से कितना क्लोज लगता है? इस पर लकी बोले, मुझे सबसे अच्छी चीज जो लगी पूरी मतलब पिक्चर को देखने पर एक पॉइंट बहुत अच्छा लगा मुझे, क्या होता है जब भी हम एलओसी क्रॉस कर देते हैं ना सर तो हमारे पास वो ताकत नहीं होती जो हमें अपने घर पर होती है। हमें पता होता है कि यार ये चीज गलत हो रही है। हम वहां पर बहुत मजबूर होते हैं कुछ नहीं कर पाते।

क्या मेजर मोहित शर्मा की जिंदगी पर है फिल्म?

लकी से पूछा गया कि फिल्म को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी थी कि यह मोहित शर्मा की जिंदगी पर आधारित है, क्या यह सच है? इस पर वह बोले, नहीं-नहीं लाइफ पर बेस्ड नहीं है। मोहित शर्मा सर अलग ऑपरेशन में थे तो कनेक्शन नहीं है।

लकी ने गेस किया धुरंधर का सीक्वल

लकी बिष्ट ने धुरंधर का सीक्वल गेस करने की कोशिश भी की। वह बोले कि फिल्म में रणवीर सिंह का बैकग्राउंड नहीं दिखाया गया। उन्हें ऐसा लग रहा है कि दूसरे पार्ट में दिखाया जाएगा कि रणवीर के स्पाई बनने की कहानी क्या है। लकी बोले कि स्पाई दो तरह के लोग होते हैं, एक तो जिनका आर्मी बैकग्राउंड होता है। दूसरे वो होता है जिसने हालात से मजबूर होकर क्राइम किया। उसकी जिंदगी जेल में कटने वाली है तो सरकार को लगता है कि इसे देश के काम में लगा लिया जाए। ये वो लोग होते हैं जो असल जिंदगी में बुरे नहीं होते। कहीं सुनवाई ना होने पर कानून को हाथ में ले लेते हैं या मजबूरी में हत्या कर देते हैं। वे क्राइम को खत्म करते हैं लेकिन तरीका गलत होता है। कई बार ऐसे लोगों को स्पेशल एजेंट बना लिया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर: कौन है उजैर बलोच जिसने दुश्मन का सिर काटकर खेली फुटबॉल, जानें कहानी

असल जिंदगी में होता है रूह कंपाने वाला टॉर्चर

लकी बोलते हैं कि उनको रणवीर सिंह का कैरेक्टर भी वैसा ही लग रहा है। हो सकता है कि सीक्वल में ये सब दिखाया जाएगा। ये भी नहीं पता कि रणवीर सिंह को मिलिट्री ट्रेनिंग दी गई है या नहीं। अगर दे गई है तो वह बहुत डेडली हैं। फिल्म में हिंसा दिखाए जाने पर लकी बोले, बहुत सारे लोगों ने मुझसे क्वेश्चन पूछा कि यार कि पिक्चर क्या सही में ऐसा ही होता है स्पाई के अंदर? मैंने कहा नहीं, मैं असल का एक सीन बोलूंगा तो तुम बोलोगे मुझे नहीं सुनना। वो असली टॉर्चर है। फिल्म में जो दिखाया गया है वो उसका 10-20 परसेंट भी नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Dhurandhar Fa9la: यहां है रहमान डकैत वाले गाने के हिंदी लिरिक्स, अब गाइए

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।