Dhurandhar Box Office: Ranveer will break Ranbir Kapoor's Animal's worldwide record by tomorrow Dhurandhar Box Office: रणवीर कल तोड़ देंगे रणबीर की एनिमल का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड, छावा को छोड़ा पीछे, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar Box Office: रणवीर कल तोड़ देंगे रणबीर की एनिमल का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड, छावा को छोड़ा पीछे

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने सिर्फ 19 दिनों में धूम मचा दी है। फिल्म ने विक्की कौशल की छावा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये शानदार कलेक्शन अपने नाम कर लिया है। अब कल तक फिल्म धुरंधर, रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

Tue, 23 Dec 2025 11:01 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar Box Office: रणवीर कल तोड़ देंगे रणबीर की एनिमल का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड, छावा को छोड़ा पीछे

रणवीर सिंह की धुरंधर ऑडियंस की फेवरेट फिल्म बन गई है। बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के साथ ये फिल्म ऑल टाइम टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई। रहमान डकैत से लेकर असलम चौधरी समेत किरदार सोशल मीडिया पर मशहूर हो गए हैं। कमाई की बात करें तो फिल्म अपने तीसरे हफ्ते के वीक डेज में शानदार कलेक्शन कर रही है। सिर्फ दो हफ्तों में 500 करोड़ पार करने के बाद फिल्म ने अपने तीसरे हफ्ते रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आमतौर पर फिल्मों को तीसरे हफ्ते में थमते देखा गया है। लेकिन धुरंधर धूम मचा रही है।

मंगलवार को हुई जबरदस्त कमाई

5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर का धमाका 19 वें दिन भी जारी है। सोमवार को 12 करोड़ और खबर लिखने तक फिल्म ने 17 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म की अब तक की कुल कमाई 589 करोड़ के पार पहुंच गई है। ऐसा माना जा रहा है कि कल तक फिल्म 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो रणवीर की धुरंधर ने विक्की कौशल की छावा और रणबीर कपूर की एनिमल को पीछे छोड़ दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये है धुरंधर के डोंगा के नाम का असली मतलब, खुद डायरेक्टर ने दी थी जानकारी
ये भी पढ़ें:मुश्किल से शूट हुआ धुरंधर का Fa9la सॉन्ग, शॉट के बाद अक्षय ने पहना ऑक्सीजन मास्क
धुरंधर की एडवांस बुकिंग

वर्ल्डवाइड टूटने वाला है ये रिकॉर्ड

विक्की कौशल की फिल्म छावा इस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म ने दुनियाभर में 808 करोड़ की कमाई की थी। वहीं रणबीर कपूर की एनिमल ने वर्ल्डवाइड 917 कमा लिए थे। धुरंधर की कमाई की बात करें तो ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने सिर्फ 19 दिनों में वर्ल्डवाइड 905 करोड़ कमा लिए हैं। रणवीर की फिल्म कल तक रणबीर की एनिमल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेशनल अवॉर्ड जीतने के लिए करना होता है ये काम, अगर एक्टर ने डब की आवाज तो…
ये भी पढ़ें:हम आपके हैं कौन की चमेली अब दिखती हैं ऐसी, पहचान नहीं पाओगे
ranbir kapoor animal

फिर होने वाला है कमाई का धमाका?

बता दें, धुरंधर इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनकर सामने आई है। सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना पर फिल्माया गाना वायरल हो गया है। फिल्म में छोटे से बड़े एक्टर्स की तारीफ हो रही है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म क्रिसमस और न्यू इयर की छुट्टी में धमाका कर सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।