Dhurandhar के डोंगा के नाम का मतलब जानते हैं? खुद एक्टर नवीन ने बताई डायरेक्टर आदित्य धर की कही बात
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में डोंगा के किरदार में नजर आए एक्टर नवीन कौशिक ने फिल्म से जुड़े अपने एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की। साथ ही बताया कि उनके नाम डोंगा का असली मतलब क्या है।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म कमाई के साथ ऑडियंस की तारीफ भी बटोर रही है। इस फिल्म का हर किरदार ऑडियंस को ऐसे ही याद हो गया है जैसे फिल्म शोले के समय हुआ था। इस फिल्म में रहमान डकैत की गैंग में डोंगा का किरदार निभाने वाले एक्टर नवीन कौशिक ने हाल में लाइव हिंदुस्तान के साथ बातचीत की। डोंगा फिल्म का वो किरदार है जिसकी वफादारी के चर्चे हो रहे हैं, रहमान डकैत को भगवान मानने वाले डोंगा ने अपने लीडर के लिए सीने पर गोली खा ली। AK 47 लेकर जब वो गोलियां बरसाते हैं तो वो सीन खास हो जाता है। अब डोंगा यानी नवीन ने फिल्म में अपने किरदार और अनुभर के बारे में बात शेयर की। साथ बताया कि फिल्म में उनके नाम डोंगा का असली मतलब क्या है?
डोंगा का असली मतलब
लाइव हिंदुस्तान के साथ बातचीत में नवीन कौशिक ने अपने नाम डोंगा का मतलब कहते हुए कहा, “फिल्म में उनके नाम डोंगा का मतलब शूटिंग से पहले डायरेक्टर आदित्य धर ने उन्हें समझाया था। इस नाम का मतलब बड़ा और गोल बर्तन होता है बिलकुल मेरी तरह।” आगे एक्टर ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग 200 से अधिक दिनों तक चली है। फिल्म की शूटिंग से पहले उन्हें पूरी तरह से एक्शन सीन के लिए ट्रेनिंग दी गई थी। बंदूकों को चलाना ये सब उनकी ट्रेनिंग का हिस्सा था। नवीन ने ये भी बताया कि उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान सिर्फ अपने हिस्से तक की कहानी का पता था। किसी भी एक्टर के साथ फिल्म की कहानी शेयर नहीं की गई थी। इसके पीछे की वजह ऑडियंस का मजा बनाए रखना था। एक्टर ने कहा कि आदित्य धर नहीं चाहते थे कि कहानी का मजा किरकिरा हो।
कास्टिंग के बारे में नहीं थी जानकारी
फिल्म की जबरदस्त कास्टिंग के सवाल पर एक्टर ने कहा कि उन्हें फिल्म की कास्ट की जानकारी बहुत देर बाद पता चली थी। डायरेक्टर आदित्य धर ने अपने सोशल मीडिया के पोस्ट के जरिए कास्ट का एलान किया था। नवीन ने ये भी बताया कि शूटिंग के दौरान अक्सर रणवीर उनके साथ मस्ती करते थे। इसके अलावा उन्हें एहसास चन्ना, ऋत्विक भौमिक ने खुद मैसेज और फोन कर किरदार के लिए बधाइयां भेजी।
आने वाली फिल्म
बता दें, धुरंधर में डोंगा के किरदार को पसंद किया गया था। फिल्म आने वाले दिनों में एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर के साथ अगली रोमांटिक फिल्म में नजर आने वाले हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन