Dhurandhar Box Office collection day 46, ranveer singh film earn this much on 7th monday Dhurandhar Box Office: 46 वें दिन भी टिकी हुई है रणवीर सिंह की फिल्म, सोमवार को नहीं रुकी कमाई, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar Box Office: 46 वें दिन भी टिकी हुई है रणवीर सिंह की फिल्म, सोमवार को नहीं रुकी कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर अपने 46 वें भी कमाई कर रही है। फिल्म ने अभी तक शानदार कमाई का रिकॉर्ड बना लिया है। देश की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म धुरंधर अब अपने दूसरे पार्ट से ऑडियंस को हैरान करने आने वाली है।

Tue, 20 Jan 2026 07:31 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar Box Office: 46 वें दिन भी टिकी हुई है रणवीर सिंह की फिल्म, सोमवार को नहीं रुकी कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को थिएटर पर आए सवा महीने से ज्यादा का समय हो गया है। इतने समय बाद भी ये फिल्म हर दिन करोड़ों में कमाई कर रही है। सबसे खास बात ये है कि फिल्म का बिजनेस वीकडेज वाले दिन भी जारी है। देशभर में 800 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई करने वाली धुरंधर को देखने सोमवार को भी लोग पहुंचे। फिल्म ने करीब डेढ़ करोड़ की कमाई की है जो किसी भी फिल्म के 46 वें दिन के लिए खास है। इसके अलावा धुरंधर ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए दुनियाभर में 1200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।

5 दिसंबर 2026 को रिलीज हुई धुरंधर ने अपने सांतवे सोमवार को 1.40 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर में ऐसे गंदे किए गए हमजा -रहमान डकैत के डिज़ाइनर कपड़े
ये भी पढ़ें:धुरंधर के Fa9la सॉन्ग में रहमान डकैत को इसलिए पहनाया गया काला कुर्ता

वहीं अगर कुल कमाई की बात करें तो धुरंधर हर हफ्ते चमकी है। ये जानकारी Sacnilk से ली गई है-

हफ्ताकमाई
पहला हफ्ता 207.25 करोड़
दूसरा हफ्ता253.25 करोड़
तीसरा हफ्ता172 करोड़
चौथा हफ्ता106.5 करोड़
पांचवा हफ्ता51.25 करोड़
छठा हफ्ता26.35 करोड़
सांतवे हफ्ते के चार दिन करीब 10 करोड़ का बिजनेस किया है।
कुल कमाई 826.50 करोड़
,

ओवरसीज की कमाई

बता दें, आदित्य धर की इस फिल्म का बजट 250 से 300 करोड़ बताया गया था। लेकिन ये अपने बजट कई ज्यादा का कलेक्शन कर देश की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है। ओवरसीज भी इस फिल्म ने अपनी पहचान बनाई है। फिल्म जल्द 1300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है।

धुरंधर 2 का इंतजार

धुरंधर के अगले पार्ट की बात करें तो मेकर्स ट्रेलर और टीजर एडिटिंग के काम में लग गए हैं। फिल्म के अधिकतर हिस्से की शूटिंग पहले ही हो चुकी है। एकाध सीन शूट करने के लिए शायद फिर से सेट बनाया जाए। फिल्म का दूसरा पार्ट पहले से ज्यादा जबरदस्त होने वाला है। इस बार भी Fa9la की तरह एक और नया स्वैग वाला अरबी सॉन्ग हो सकता है। धुरंधर 2 टॉक्सिक को टक्कर देते हुए 19 मार्च को रिलीज हो रही है।


डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।