dhurandhar actor gaurav gera talks about his financial struggle, says i have 84 rs in my account धुरंधर के आलम भाई एक्टर गौरव गेरा के अकाउंट में थे सिर्फ 84 रुपए, बैंक के बाहर टेकते थे माथा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर के आलम भाई एक्टर गौरव गेरा के अकाउंट में थे सिर्फ 84 रुपए, बैंक के बाहर टेकते थे माथा

धुरंधर में आलम का किरदार निभाने वाले एक्टर गौरव गेरा ने अपने फाइनेंसियल स्ट्रगल के बारे में बात की है।एक्टर ने बताया कि उनके पिता उन्हें पैसे भेजते थे। उनके अकाउंट में सिर्फ 84 रुपए थे।

Tue, 2 June 2026 09:02 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर के आलम भाई एक्टर गौरव गेरा के अकाउंट में थे सिर्फ 84 रुपए, बैंक के बाहर टेकते थे माथा

बॉलीवुड एक्टर गौरव गेरा को हाल में फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट्स में देखा गया था। इन फिल्मों में गौरव ने आलम भाई का किरदार निभाया था। अगर इस फिल्म की बेस्ट परफॉरमेंस की बात की जाए तो गौरव गेरा टॉप में शामिल होंगे। गौरव दो दशक से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। कई टीवी शोज में काम किया। कॉमेडी वीडियो बनाए। आज पॉपुलर नाम हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनके अकाउंट में सिर्फ 84 रुपए थे। वो बैंक के बाहर माथा टेक के जाते थे।

स्कूल की पढ़ाई में अच्छे थे गौरव

गौरव ने बताया कि फिल्मों में उनका कोई नहीं था। वो अकेले इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने आये थे। उन्होंने स्कूल के दिनों में ही स्टेज परफॉरमेंस देनी शुरू कर दी थी। ड्रेस कम्पटीशन में भाग लेते। एक्टर ने बताया कि स्कूल में पढाई में वो अच्छे थे। आर्ट और क्राफ्ट वो A प्लस आते थे। उन्हें लगता था जिस चीज़ में वो अच्छे हैं उन्हें उसके लिए प्रोत्साहित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने फैसना डिजाइनिंग सीखी क्योंकि स्केचिंग अच्छी थी। लेकिन कुछ हुआ नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धोनी की पत्नी साक्षी ने इस साउथ एक्टर के छुए पैर, खुद को बताया फैन, बेटी जीवा भी

पिता हैं इंजीनियर

गौरव ने अपना फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया और इसी के साथ जॉब ज्वाइन कर ली। वो थिएटर भी करने लगे।गौरव ने कहा कि उनके पिता IIT-BHU से इंजीनियर हैं। लेकिन उनपर कुछ भी नहीं थोपा गया। इसलिए वो अपने पिता के लिए शुक्रगुजार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब फूट फूटकर रोए थे कुमार सानू…नहीं मिल रहा था काम, इस गाने ने करवाया कमबैक

अकाउंट में थे 84 रुपए

गौरव ने मुंबई आने के बाद अपने फाइनेंसियल स्ट्रगल के बारे में बात की। एक्टर ने कहा, 'मेरे अकाउंट में 84 रुपए थे। मैं HDFC बैंक से सामने से गुजरता था और बैंक को देख कर कहता था 'मेरा ख्याल रखना'। आते-जाते बैंक को मत्था टेक के जाता था।' गौरव ने बताया कि उनके पिता की सैलरी आती थी और वो आर्थिक रूप से उनकी मदद करते थे। एक बार उनके पिता ने उन्हें लैटर लिखा जिसमें लिखा '2000 भेज रहा हूं इससे ज्यादा नहीं है'। इसके बाद गौरव ने अपने पिता को उस उम्र में एक ऐसा लैटर लिखा था जिसपर गौरव को बहुत गर्व है।

गौरव ने टीवी से की शुरुआत

बता दें, गौरव ने टीवी शो जस्सी जैसी कोई नहीं में मोना सिंह के साथ काम किया था। उन्हें कई टीवी शोज में अलग किरदारों में देखा गया। इसके अलावा गौरव अपने कॉमेडी वीडियो भी बनाते हैं। लेकिन अब उन्हें धुरंधर में उनके किरदार आलम भाई के लिए पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में उनका लुक इतना अलग था कि पहले पार्ट में उन्हें पहचानना मुश्किल था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी में बजे गाने को सुन रो पड़े थे एक्टर राजेंद्र कुमार, रोते हुए कही ये बात

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।