ms dhoni wife touched actor jayram feet, called herself a fan read धोनी की पत्नी साक्षी ने इस साउथ एक्टर के छुए पैर, खुद को बताया फैन, बेटी जीवा भी गाती है फिल्म का गाना, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धोनी की पत्नी साक्षी ने इस साउथ एक्टर के छुए पैर, खुद को बताया फैन, बेटी जीवा भी गाती है फिल्म का गाना

इस साउथ एक्टर की फैन निकलीं महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी। एक्टर ने बताया साक्षी ने छुए उनके पैर। बेटी जीवा भी गाती है एक्टर का ही गाना। साक्षी ने बताया खुद को बड़ी फैन।

Sat, 30 May 2026 06:53 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
धोनी की पत्नी साक्षी ने इस साउथ एक्टर के छुए पैर, खुद को बताया फैन, बेटी जीवा भी गाती है फिल्म का गाना

साउथ एक्टर जयराम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म परिमाला एंड को को प्रोमोट करने में बिजी हैं। फैन इंटरेक्शन के दौरान एक्टर ने एक मजेदार किस्सा शेयर किया जिसने सभी को हैरान कर दिया। जयराम ने पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी से मुलाकात का किस्सा बताया। एक्टर ने बताया कि कैसे साक्षी धोनी ने मुलाकात के दौरान उनके पैर छू कर उन्हें हैरान कर दिया था। इसके बाद जो साक्षी ने कहा वो सुनकर वो जयराम को जरूर खुशी हुई होगी।

साक्षी ने छुए पैर

एक बातचीत के दौरान जयराम से पूछा गया था कि उन्हें अभी तक किस फैन ने सबसे ज्यादा खुश किया। इसका जवाब देते हुए एक्टर जयराम ने कहा। ‘एक हफ्ते पहले, मैं चेन्नई के आईपीएल मैच में मौजूद था। किसी ने धोनी की वाइफ की तरफ इशारा किया। लेकिन मुझे नहीं पता था कि वो कौन हैं। फिर अचानक वो मेरे पास आई और मेरे पैर छू लिए। उन्होंने कहा कि वो उनकी बड़ी फैन हैं। मैं हैरान हो गया कि कहीं गलती से उन्होंने मुझे कोई और तो नहीं समझ लिया।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोविंदा- काजोल ने संग में क्यों नहीं कीं फिल्में? सालों पहले करवाया था फोटोशूट

बेटी जीवा ने भी गाया जयराम का गाना

आगे जयराम ने बताया कि साक्षी ने बताया कि वो उन्हें जानती हैं। और उनकी फैन हैं। जयराम ने बताया कि साक्षी ने उनसे कहा था कि उनकी बेटी जीवा की नैनी मलयाली थीं। जब उनकी बेटी छोटी थी तो नैनी अक्सर उनका गाना Ambalappuzha Unnikannanodu गा कर बेटी को सुलाती थी। जयराम ने बताया कि उन्होंने साक्षी को बताया कि ये उनका ही गाना है। इसके जवाब में साक्षी ने कहा कि वो ये बात जानती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिहाल-ए-मिस्कीं…आप जानते हैं किस गीतकार ने लिखा था ये गाना?

धोनी की बेटी का गाना

सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा का एक पुराना वीडियो है। इस वीडियो में दो साल की जीवा जयराम का गाना Ambalappuzha Unnikannanodu गाती नजर आ रही हैं। ये जयराम की फिल्म Priyadarshan’s Adwaytham का गाना है जो 1991 में रिलीज हुई थी।

जयराम का करियर

जयराम के बारे में बात करें तो उन्होंने 1988 में अपने करियर की शुरुआत की है। वो लंबे समय से मलयालम फिल्मों में एक्टिव रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। 1993 में आई फिल्म Meleparambil Aanveedu में उनके काम को पसंद किया गया था और उन्हें पहचान मिली। तब से लेकर अभी तक जयराम फिल्मों में एक्टिव हैं। जयराम को आखिरी बार तमिल फिल्म कारा में देखा गया था कांतारा चैप्टर 1 में भी उनके काम को पसंद किया गया। तेलुगू फिल्म मिराई में भी वो नजर आए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहम्मद रफी की आवाज में ये गाना सुन रो पड़ी थीं प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।