Pakistani viewers reviews ranveer singh starrer dhurandhar here is what they said rehman dakait chaudhary aslam akshaye धुरंधर फिल्म का पाकिस्तानी दर्शकों ने किया रिव्यू, की रणवीर सिंह की तारीफ, बताया कितनी है सच्चाई, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर फिल्म का पाकिस्तानी दर्शकों ने किया रिव्यू, की रणवीर सिंह की तारीफ, बताया कितनी है सच्चाई

Dhurandhar: धुरंधर फिल्म के लिए भारत ही नहीं पाकिस्तान के लोगों के बीच भी काफी एक्साइटमेंट है। अब कुछ पाकिस्तानी लोगों ने मूवी देखने के बाद रिव्यू दिया है। इन दर्शकों में एक शख्स कराची का है।

Thu, 11 Dec 2025 09:25 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर फिल्म का पाकिस्तानी दर्शकों ने किया रिव्यू, की रणवीर सिंह की तारीफ, बताया कितनी है सच्चाई

रणवीर स्टारर फिल्म धुरंधर भारत ही नहीं पाकिस्तान तक चर्चे हैं। जहां भारत के दर्शक अब पाकिस्तान के ल्यारी गैंगवॉर के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। वहीं पाकिस्तानी जानना चाहते हैं कि उनके यहां की कहानी कैसी दिखाई गई है। दोनों देशों के लोगों के मन में यह भी सवाल है कि धुरंधर में जो दिखाया गया है वो कितना सच है। इस पर लोगों के अलग-अलग मत है। अब कुछ पाकिस्तानी लोगों का रिव्यू वायरल हैं। उनका कहना है कि फिल्म जरा भी एंटी-पाकिस्तान नहीं है।

पाकिस्तान के दर्शकों का रिव्यू

एक पाकिस्तानी X यूजर ने लिखा है, धुरंधर में चौधरी असलम को कैसे दिखाया गया है? प्लीज ये मत बोलना कि उन्हें नेगेटिव या करप्ट दिखाया गया है। वह लेजंड थे जिन्होंने अकेले क्रिमिनल्स को डराकर रखा था। इस पर पाकिस्तान के रिव्यूअर का वीडियो है जो कि अब्रॉड रहते हैं। वीडियो में कुछ दोस्त धुरंधर देखने के बाद इस पर रिव्यू देते हैं। लड़की बोलती है, मूवी मस्ट वॉच है। बहुत अच्छी फिल्म है, समझ नहीं आ रहा कि सबसे अच्छी एक्टिंग किसने की है। दूसरी लड़की बोलती है कि उन्हें रणवीर सिंह की एक्टिंग सबसे ज्यादा अच्छी लगी। कोई भी एक्टर ऐसा नहीं था जिसे कहा जा सके कि खराब एक्टिंग की थी। वहीं एक लड़का पाकिस्तान के लोगों से अपील करता है कि यह फिल्म देखकर आएं। यह ऐंटी पाकिस्तान नहीं है। इसमें हिस्ट्री और फैक्ट्स दिखाए गए हैं। एक लड़की साथ गए शख्स से बोलती है, आपके तो शहर (कराची) पर बेस्ड थी। वह बोलते हैं, एकदम सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

धुरंधर 2 की रिलीज डेट अनाउंस

धुरंधर फिल्म में अक्षय खन्ना और संजय दत्त की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। अक्षय मूवी में रहमान डकैत बने हैं। वही संजय दत्त ने चौधरी असलम का रोल निभाया है। भारत में इन दोनों कैरेक्टर्स के बारे में लोग इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। भारत के लोगों को भी फिल्म पसंद आई है। यहां एंटरटेनमें इंडस्ट्री भी फिल्म की तारीफ कर रही है। धुरंधर का सेकंड पार्ट भी अनाउंस हो चुका है। इसका टाइटल धुरंधर 2 होगा। इसकी रिलीज डेट 19 मार्च 2026 बताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक पुलिस चीफ चौधरी असलम की बीवी ने सुनाई लव स्टोरी, बोलीं- मामू का बेटा था…

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।