Dhurandhar 2 worldwide box office collection day 3 Ranveer Singh aditya dhar film beat war And dunki 'धुरंधर 2' की 'सुनामी' ने 500 करोड़ का आंकड़ा किया पार, शाहरुख-ऋतिक की फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे छोड़ा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'धुरंधर 2' की 'सुनामी' ने 500 करोड़ का आंकड़ा किया पार, शाहरुख-ऋतिक की फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे छोड़ा

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर भी बवाल काट रहा है। अब तक 'धुरंधर 2' ने शानदार कमाई करते हुए कई बड़ी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है। ऐसे में अब 'धुरंधर 2' के तीसरे दिन का वर्ल्डवाइड सामने आ चुका है। इस फिल्म ने कई शाहरुख खान और ऋतिक रोशन की फिल्मों को भी पछाड़ दिया है।

Sun, 22 March 2026 02:40 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'धुरंधर 2' की 'सुनामी' ने 500 करोड़ का आंकड़ा किया पार, शाहरुख-ऋतिक की फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे छोड़ा

Dhurandhar 2 worldwide box office collection day 3: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। आदित्य धर की ये फिल्म 19 मार्च, 2026 को थिएटर में रिलीज हुई है। मूवी में रणवीर सिंह का बवाल अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है। ऐसे में 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर भी बवाल काट रहा है। अब तक 'धुरंधर 2' ने शानदार कमाई करते हुए कई बड़ी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है। ऐसे में अब 'धुरंधर 2' के तीसरे दिन का वर्ल्डवाइड सामने आ चुका है। इस फिल्म ने कई शाहरुख खान और ऋतिक रोशन की फिल्मों को भी पछाड़ दिया है। तो चलिए जानते हैं इसने तीन दिनों कितना कमा लिया है।

आदित्य धर की 'धुरंधर 2' इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि

वर्ल्डवाइड भी झंडे गाड़ रही है। रणवीर सिंह की ये फिल्म हर दिन शानदार कमाई कर रही है। 'धुरंधर: द रिवेंज' ने शनिवार को एक बार फिर हिंदी फिल्म के लिए एक ही दिन में सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का नया रिकॉर्ड बनाया। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने वर्ल्डवाइड तीसरे दिन 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, जिससे इसकी कुल कमाई सिर्फ तीन दिनों में 500 ग्रॉस करोड़ के पार पहुंच गई है।

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस अपडेट

यह स्पाई थ्रिलर फिल्म, जो 2025 की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' का सीक्वल है, 18 मार्च को रिकॉर्ड तोड़ पेड प्रीव्यू के बाद 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, रिलीज के दिन इसने 102.55 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में अब इसके चौथे दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रविवार के खबर लिखने तक 44.66 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' को 'प्रोपेगैंडा' कहने वालों को अनुपम ने लगाई लताड़,रणवीर ने दिया जवाब

डे वाइज देखें फिल्म का कलेक्शन

धुरंधर 2बॉक्स ऑफिल कलेक्शन
डे 0 (18 मार्च)43 करोड़
डे 1 (19 मार्च)102.55 करोड़
डे 2 (20 मार्च)80.72 करोड़
डे 3 (21 मार्च)113.00 करोड़
डे 4 (22 मार्च)44.66 करोड़ (नेट कलेक्शन)
,

'धुरंधर 2' ने बॉलीवुड के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

'धुरंधर 2' अब 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इसमें तीन दिनों में ही 'बॉर्डर 2' के 470 करोड़ रुपये के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है। इसने हाल की कई दूसरी बड़ी हिट फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है, जिनमें 'वॉर' (475 करोड़ रुपये) और 'टाइगर 3' (464 करोड़ रुपये) जैसी स्पाई थ्रिलर फिल्में शामिल हैं। वहीं, शनिवार को, 'धुरंधर 2' ने शाहरुख खान की पिछली रिलीज, 'डंकी' को भी पीछे छोड़ दिया। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म ने 2023 में रिलीज होने पर दुनिया भर में 470 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' के हिट होते ही ऋषभ शेट्टी की फिल्म में हुई इस खतरनाक विलेन की एंट्री

बनाएगी नया रिकॉर्ड

इसकी रफ्तार को देखते हुए, 'धुरंधर 2' रविवार को दुनिया भर में 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंगना ने की आदित्य धर की तारीफ, कहा- 'आप किसी भी हीरो से ज्यादा चमक रहे हैं'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।