Jio Hotstar Top 10 Trending May 3 from reality shows to south cinema जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहीं ये फिल्में और सीरीज, लिस्ट में हिमेश रेशमिया की मूवी शामिल, Web-series Hindi News - Hindustan
More

जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहीं ये फिल्में और सीरीज, लिस्ट में हिमेश रेशमिया की मूवी शामिल

जियो हॉटस्टार पर आज यानी 03 मई को कौन सी फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं इसकी लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। इस लिस्ट में रियलिटी शोज से लेकर क्राइम फिल्में शामिल हैं। 

Sun, 3 May 2026 08:50 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहीं ये फिल्में और सीरीज, लिस्ट में हिमेश रेशमिया की मूवी शामिल

अगर आप कुछ अच्छे शोज और फिल्में देखना चाहते हैं तो हम आपको जियो हॉटस्टार पर आज यानी 03 मई को ट्रेंड कर रहीं फिल्मों और शोज के नाम बता रहे हैं। इस लिस्ट में क्राइम फिल्मों से लेकर रियलिटी शोज तक शामिल हैं। अगर आपने अभी तक ये शोज और फिल्में नहीं देखी हैं तो उन्हें तुरंत देखना शुरू कर सकते हैं।

स्प्लिट्सविला 16: लिस्ट में पहले नंबर पर डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 16 का नाम है। हर शुक्रवार से रविवार के बीच शो के नए एपिसोड आते हैं। इस सीजन का प्रीमियर 9 जनवरी, 2026 को हुआ था। शो अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है।

लाफ्टर शेफ्स 3: लिस्ट में दूसरे नंबर पर कलर्स का रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स 3 है। शो को भारती सिंह होस्ट करती है। हर शनिवार और रविवार को शो का नया एपिसोड आता है। लाफ्टर शेफ्स की आईएमडीबी रेटिंग 8.5 है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पहुंचीं थी। नेशनल टीवी पर सुनीता और कृष्णा का लगभग 14 साल बाद री-यूनियन हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Netflix टॉप 10 में छाईं ये फिल्में-सीरीज, नंबर-1 पर ये, जानें 'धुरंधर' का हाल

24: लिस्ट में तीसरे नंबर पर अनिल कपूर का साल 2013 में आया शो 24 है। हर शुक्रवार को शो का नया एपिसोड रिलीज किया जाता है। यह एक एक्शन थ्रिलर शो है। शो की आईएमडीबी रेटिंग 8 है।

सिसु: लिस्ट में चौथे नंबर पर सिसु है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का रनटाइम 91 मिनट का है। यह फिल्म सेकेंड वर्ल्ड वॉर के अंत में फिनलैंड और नाजी जर्मनी के बीच हुए लैपलैंड युद्ध पर आधारित है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.9 है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉबी देओल की आने वाली फिल्में और सीरीज, दो इसी साल होने वाली हैं रिलीज

चिरैया: लिस्ट में 5वें नंबर पर मैरिटल रेप के मुद्दे पर बात करने वाली सीरीज चिरैया है। सीरीज में दिव्या दत्ता लीड रोल में नजर आई हैं। दिव्या दत्ता के अलावा सीरीज में संजय मिश्रा भी नजर आए हैं। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 5.8 है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 है 8 एपिसोड वाली ये कोरियन हॉरर सीरीज; 7.2 है IMDb रेटिंग

टॉप 10 में ये शोज और फिल्में

लिस्ट में छठे नंबर पर मलयालम भाषा की फिल्म संभवम अध्यायम ओन्नू है। फिल्म इसी साल मार्च में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है। लिस्ट में 7वें नंबर पर कपिल शर्मा की फिल्म किस-किस को प्यार करूं 2 है। फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 4.7 है। लिस्ट में 8वें नंबर पर जापानी कार्टून डोरेमॉन है। 9वें नंबर पर हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडऐस रविकुमार है और 10वें नंबर पर राजश्री प्रोडक्शन की सीरीज संगमरमर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।