Bollywood actress who changed her name did bold films got international fame yet failed to be a lister mallika sherawat वो एक्ट्रेस जिसने बदला नाम, कीं बोल्ड फिल्में, कमाया इंटरनेशनल फेम; पर 'ए' लिस्ट में नहीं मिली जगह, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

वो एक्ट्रेस जिसने बदला नाम, कीं बोल्ड फिल्में, कमाया इंटरनेशनल फेम; पर 'ए' लिस्ट में नहीं मिली जगह

आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस का नाम बता रहे हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में आने के लिए अपना नाम बदला। उन्होंने बोल्ड फिल्में कीं, इंटरनेशनल फेम कमाया, लेकिन फिर भी कभी ए लिस्टर्स में उनका नाम शामिल नहीं हुआ। 

Sun, 3 May 2026 05:44 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
वो एक्ट्रेस जिसने बदला नाम, कीं बोल्ड फिल्में, कमाया इंटरनेशनल फेम; पर 'ए' लिस्ट में नहीं मिली जगह

बॉलीवुड में बहुत कम स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने इंटरनेशनल फिल्में की हैं। जिन स्टार्स ने इंटरनेशनल फिल्में कीं, उन्हें बहुत फेम मिला। पर आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बोल्ड फिल्में कीं। हॉलीवुड की फिल्में कीं, लेकिन फिर भी कभी उस एक्ट्रेस का नाम बॉलीवुड के ए लिस्टर्स में शामिल नहीं हुआ। हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उनका नाम है मल्लिका शेरावत।

क्या है मल्लिका शेरावत का असली नाम?

दुनिया जिन्हें मल्लिका शेरावत के नाम से जानती है, उनका असली नाम मल्लिका शेरावत नहीं बल्कि रीमा लांबा है। मल्लिका शेरावत का जन्म हरियाणा के रोहतक में हुआ था। मल्लिका शेरावत ने अपने पिता के खिलाफ जाकर इंडस्ट्री में कदम रखा था। मल्लिका के पिता नहीं चाहते थे कि वो फिल्मी दुनिया में आएं, लेकिन पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर मल्लिका ने ऐसा किया। इस बात पर उनके पिता उनसे काफी नाराज हो गए थे। उनके पिता का मानना था कि अगर मल्लिका इंडस्ट्री में जाती हैं तो उनके परिवार का नाम खराब होगा। इस वजह से मल्लिका और उनके पिता के बीच रिश्ते खराब हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वो एक्ट्रेस जिसे 6 बच्चों के पिता से हो गया था प्यार, बिना शादी किए दो बच्चे

तब मल्लिका ने फैसला लिया कि वो अपने पिता का दिया हुआ नाम बदल देंगी। ‘शेरावत’ मल्लिका की मां की तरफ का सरनेम था। अपने मां के सम्मान में मल्लिका ने अपने नाम से लांबा हटाया और शेरावत लगाया। इस तरह रीमा लांबा मल्लिका शेरावत बन गईं।

मल्लिका ने कीं बोल्ड फिल्में

इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए मल्लिका शेरावत ने बोल्ड फिल्में कीं। मल्लिका की पहली फिल्म का नाम ख्वाहिश था। ये फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। ख्वाहिश उस वक्त की सबसे बोल्ड फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में मल्लिका ने करीब 17 किसिंग सीन्स दिए थे। इसके बाद भी मल्लिका शेरावत ने तमाम ऐसी फिल्में कीं जिसमें उन्होंने बोल्ड सीन्स दिए, किसिंग सीन्स दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुनीता आहूजा का दावा, बोलीं- गोविंदा का अफेयर नहीं चल रहा है, वो एक्ट्रेस बस…

मल्लिका शेरावत की कुछ बोल्ड फिल्में

मल्लिका ने बाद में मर्डर, मान गए मुगले आजम और हिस जैसी फिल्में कीं। हिस मल्लिका शेरावत की सबसे बोल्ड फिल्मों में से एक मानी जाती है। यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मल्लिका शेरावत के साथ इरफान खान नजर आए थे।

मल्लिका शेरावत के इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स

मल्लिका शेरावत ने अपने करियर में केवल बोल्ड फिल्में कीं, बल्कि इंटरनेशनल फिल्मों का हिस्सा का रहीं। मल्लिका शेरावत जैकी चैन के साथ द मिथ (2005) में नजर आई थीं। अमेरिकी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म पॉलिटिक्स ऑफ लव में भी मल्लिका शेरावत नज आई थीं। मल्लिका चीनी एक्शन-एडवेंचर फिल्म टाइम रेडर्स का भी हिस्सा थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वो एक्ट्रेस जिसने जीते 5 नेशनल अवॉर्ड्स, 72 साल की उम्र में दिया था किसिंग सीन

मल्लिका शेरावत ने हिंदी फिल्मों में काम करने के साथ-साथ इंटरनेशनल फिल्मों में भी काम किया, लेकिन मल्लिका शेरावत कभी भी बॉलीवुड की ए लिस्टर हिरोइनों में शामिल नहीं हो पाईं। मल्लिका को अपने करियर में कोई भी ऐसी फिल्म नहीं मिली जिसमें वो बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आईं हों और वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हो। मल्लिका शेरावत साल 2024 में आई फिल्म विकी-विद्या का वो वाला वीडियो में भी नजर आईं थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।